स्मार्टफोन में ढेरों फोटो और वीडियो होने के चलते अक्सर इंटरनल स्टोरेज फुल हो जाता है, जिसके बाद केबल लगाकर या फाइल्स सेलेक्ट करके लैपटॉप में ट्रांसफर करना पड़ता है। Google Quick Share से PC में अपने-आप बैकअप हो जाएंगे फोन के फोटो और वीडियो। Photo- ChatGPT.
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। मोबाइल में जैसे-जैसे फोटो और वीडियो की संख्या बढ़ती है, स्टोरेज कम पड़ने लगता है। ऐसे में उन्हें लैपटॉप या कंप्यूटर में ट्रांसफर करना पड़ता है।
अब Android यूजर्स के लिए ये काम आसान होने जा रहा है। Google ने 'Quick Share' के जरिए फोन के फोटो और वीडियो को Windows PC में ऑटोमैटिकली बैकअप करने का फीचर पेश किया है। इसकी वजह से हर बार फाइल्स सेलेक्ट करके भेजने या केबल लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इसका रोलआउट धीरे-धीरे हो रहा है, इसलिए अपडेट आने के बाद भी ये सुविधा तुरंत हर फोन पर दिखाई नहीं देगी। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं