सोमवार, 09 नवंबर 2026 02:45 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 26°C
टेक्नोलॉजी अखिल भारतीय 19,243 व्यूज

Airtel के एक रिचार्ज के साथ दूसरा रिचार्ज बिल्कुल फ्री, डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग भी

DARSH NEWS डेस्क • 09 Nov 2026, 12:30 PM IST
Airtel के एक रिचार्ज के साथ दूसरा रिचार्ज बिल्कुल फ्री, डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग भी

Airtel के एक रिचार्ज के साथ दूसरा रिचार्ज बिल्कुल फ्री, डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग भी जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी Airtel का सिम कार्ड इस्तेमाल कर रहे हैं? अगर हां तो कंपनी आपके लिए एक जबरदस्त ऑफर लेकर आई है।

दरअसल कंपनी अपने चुनिंदा ग्राहकों को Buy 1 Get 1 Free यानी एक रिचार्ज के साथ दूसरा रिचार्ज बिल्कुल फ्री दे रही है। इस ऑफर के जरिए यूजर्स को 349 रुपये और 399 रुपये वाले प्रीपेड प्लान पर एक एक्स्ट्रा रिचार्ज फ्री मिल रहा है। खास बात ये है कि दोनों प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की होने वाली है।

ऐसे में एक बार पैसे खर्च करके यूजर्स को टोटल 56 दिन तक का रिचार्ज मिल जाएगा। हालांकि ये ऑफर लिमिटेड टाइम के लिए Airtel Thanks एप पर दिख रहा है। कुछ ही यूजर्स को ये ऑफर मिल रहा है।

चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। सबसे पहले Airtel के 349 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की बात करें तो इसमें यूजर्स को डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा मिल रहा है। साथ ही प्लान में Airtel 5G नेटवर्क वाले एरिया में अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिल रहा है।

प्लान में अनलिमिटेड लोकल और STD कॉलिंग के साथ डेली 100 SMS भेजने की सुविधा भी मिल रही है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की होने वाली है। साथ ही प्लान में 12 महीने का Adobe Express Premium सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है, जिसकी कीमत करीब 4,000 रुपये बताई जा रही है।

प्लान में फ्री HelloTunes और Airtel Safe भी मिल रहा है। Airtel Safe के तहत यूजर्स को स्पैम कॉल अलर्ट, फ्रॉड लिंक ब्लॉकिंग और OTP स्कैम से बचाव के लिए AI बेस्ड Fraud Alert मिलते हैं। ऐसा ही ऑफर 399 रुपये वाले प्लान में भी मिल रहा है जिसकी वैलिडिटी 28 दिन की है।

प्लान में अनलिमिटेड लोकल और STD कॉलिंग की सुविधा भी मिल रही है। साथ ही प्लान में डेली 100 SMS भेजने की सुविधा भी मिल रही है। इसकी सबसे बड़ी खासियत प्लान में अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा भी मिल रहा है।

प्लान में डेली डेटा यूज की कोई तय लिमिट नहीं है। Airtel का ये खास ऑफर सभी ग्राहकों के लिए नहीं है। इसे चेक करने के लिए आप अपने फोन में Airtel Thanks एप ओपन करें।

इसके बाद 349 रुपये या 399 रुपये वाले रिचार्ज प्लान चेक करें। अगर यहां प्लान के साथ 1+1 Recharge Free का टैग शो हो रहा है, तो आप इस ऑफर का लाभ ले सकते हैं। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

6500 mAh बैटरी वाला Vivo का नया 5G फोन लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

जहरीली हवा से बचाएंगे ये 5 सस्ते Air Purifier, कीमत ₹4,499 से शुरू

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Jio का 3 साल वाला नया प्लान: डेली 2.5GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioHotstar भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

दमदार स्नैपड्रैगन प्रोसेसर वाले तीन नए 5G फोन, मिलेगी 1.72 इंच की दूसरी स्क्रीन और बड़ी बैटरी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Jio का 3 साल वाला प्लान: डेली 2.5GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioHotstar भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

फोन छीनते ही खुद लॉक हो जाएगी स्क्रीन! चोरी होने से पहले ऑन कर लें ये 3 सीक्रेट सेटिंग्स

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Airtel ने दोबारा लॉन्च किया ₹299 का प्रीपेड प्लान, कीमत वही रहेगी लेकिन अब मिलेगा सिर्फ इतना डेटा

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल