Vivo ने चीन में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Vivo Y6k 5G लॉन्च किया है। इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है। 6500 mAh बैटरी वाला Vivo का नया 5G फोन लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 भी जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।
Vivo ने अपनी Y-सीरीज का एक और नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Vivo Y6k 5G के नाम से चीन में पेश किया है। ये कंपनी का बजट 5G स्मार्टफोन होने वाला है, जिसमें न सिर्फ बड़ी बैटरी मिल रही है बल्कि इसमें बेहतर मजबूती भी मिल रही है। फोन में 6,500mAh की बैटरी मिल रही है, जिसके साथ 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है।
फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट वाला डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर देखने को मिल रहा है। साथ ही इस फोन में Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 है। कंपनी ने इस फोन को उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लॉन्च किया है, जो कम कीमत में 5G कनेक्टिविटी और लंबी बैटरी लाइफ वाला डिवाइस ढूंढ रहे हैं।
चलिए पहले इसकी कीमत जान लेते हैं। कीमत की बात करें तो Vivo Y6k को चीन में 1,599 चीनी युआन यानी करीब 23,000 रुपये में लॉन्च किया गया है। इसमें फोन का 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला वैरिएंट मिल रहा है।
फोन को ब्लू, व्हाइट और ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया होगा। फिलहाल कंपनी ने इसके भारत या अन्य ग्लोबल मार्केट में लॉन्च नहीं किया है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.
74 इंच की LCD डिस्प्ले मिल रही है, जिसमें HD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल रहा है। फोन की पीक ब्राइटनेस 1,200 निट्स तक जा सकती है। डिवाइस में सेल्फी कैमरे के लिए वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच मिल रही है।
परफॉर्मेंस की बात करें तो फोन में MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2. 4GHz तक है। डिवाइस में 6GB LPDDR4X RAM और 128GB UFS 2.
2 स्टोरेज है। साथ ही इसमें Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 मिलता है। फोटोग्राफी के लिए डिवाइस के रियर पैनल पर 13MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है।
जबकि सामने की तरफ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6,500mAh की बैटरी है। साथ ही इसमें 15W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।
सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक सपोर्ट भी मिल रहा है। फोन में IR ब्लास्टर, 3. 5mm हेडफोन जैक, Wi-Fi 5 और ब्लूटूथ 5.
4 जैसे फीचर्स भी देखने को मिल रहे हैं। डिवाइस में IP65 रेटिंग है, जो धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा प्रदान करती है। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं