सोमवार, 09 नवंबर 2026 05:34 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 22°C
टेक्नोलॉजी अखिल भारतीय 14,458 व्यूज

Oppo के दो नए 5G फोन: 8000mAh तक बैटरी और 1.5K OLED डिस्प्ले जैसे बेहतरीन फीचर्स

DARSH NEWS डेस्क • 09 Nov 2026, 03:30 PM IST
Oppo के दो नए 5G फोन: 8000mAh तक बैटरी और 1.5K OLED डिस्प्ले जैसे बेहतरीन फीचर्स

Oppo के दो नए 5G फोन: 8000mAh तक बैटरी और 1. 5K OLED डिस्प्ले जैसे बेहतरीन फीचर्स जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ओप्पो जल्द ही अपनी नई Reno 17 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है।

कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर नई सीरीज की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। OPPO Reno 17 सीरीज को चीन में 16 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज के तहत कंपनी दो नए 5G फोन लॉन्च करने वाली है, जिसे OPPO Reno 17 और OPPO Reno 17 Pro के नाम से पेश किया जाएगा।

खास बात ये है कि दोनों डिवाइस के साथ कंपनी ऑल न्यू OPPO Pad Air 6 टैबलेट और Watch 5 स्मार्टवॉच भी लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से पहले दोनों स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग पहले ही शुरू हो गई है। चलिए दोनों डिवाइस के स्पेक्स और डिजाइन पर एक नजर डालते हैं।

सबसे पहले डिजाइन की बात करें तो OPPO Reno 17 को Encounter Cat, Ice Moon White और Cocoa Brown कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा। जबकि सीरीज के Reno 17 Pro को Encounter Cat, First Snow White और Cocoa Brown कलर में पेश किया जाएगा। Encounter Cat कलर में लाइट ब्लू फिनिश के साथ बैक पैनल पर बिल्ली की उभरी हुई डिजाइन मिलेगी।

जबकि फोन के Ice Moon White वेरिएंट के बैक पैनल पर वेव यानी लहरों जैसा टेक्सचर मिलेगा। दूसरी तरफ Cocoa Brown में मैट फिनिश मिलने वाली है। जबकि Reno 17 Pro के First Snow White वेरिएंट में क्लीन और स्मूद व्हाइट डिजाइन मिलेगा।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक OPPO Reno 17 में 6. 59 इंच की OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकती है, जो 1. 5K रेजोल्यूशन ऑफर करेगी।

जबकि परफॉर्मेंस के लिए फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 7 Gen 4 प्रोसेसर मिल सकता है। साथ ही फोन में 8,000mAh की बड़ी बैटरी भी मिलने की उम्मीद है। दूसरी तरफ सीरीज के OPPO Reno 17 Pro में 6.

32 इंच की 1. 5K OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। फोन में MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट देखने को मिल सकता है।

डिवाइस में 7,200mAh की बैटरी मिल सकती है। सीरीज के इन दोनों डिवाइस में 8GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट मिल सकते हैं। हालांकि, इन स्पेसिफिकेशन्स को कंपनी ने कन्फर्म नहीं किया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

7000 mAh बैटरी वाले Motorola के 5G फोन पर डिस्काउंट, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 144Hz AMOLED डिस्प्ले

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

6500 mAh बैटरी वाला Vivo का नया 5G फोन लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Airtel के एक रिचार्ज के साथ दूसरा रिचार्ज बिल्कुल फ्री, डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

जहरीली हवा से बचाएंगे ये 5 सस्ते Air Purifier, कीमत ₹4,499 से शुरू

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Jio का 3 साल वाला नया प्लान: डेली 2.5GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioHotstar भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

दमदार स्नैपड्रैगन प्रोसेसर वाले तीन नए 5G फोन, मिलेगी 1.72 इंच की दूसरी स्क्रीन और बड़ी बैटरी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Jio का 3 साल वाला प्लान: डेली 2.5GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioHotstar भी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल