सोमवार, 09 नवंबर 2026 09:05 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
टेक्नोलॉजी अखिल भारतीय 13,563 व्यूज

9000mAh बैटरी वाला OnePlus का नया 5G फोन, 185Hz डिस्प्ले और Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर

DARSH NEWS डेस्क • 09 Nov 2026, 07:00 PM IST
9000mAh बैटरी वाला OnePlus का नया 5G फोन, 185Hz डिस्प्ले और Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर

9000mAh बैटरी वाला OnePlus का नया 5G फोन, 185Hz डिस्प्ले और Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus जल्द ही अपनी R-सीरीज का नया 5G फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी अपने इस अपकमिंग डिवाइस को OnePlus 16R के नाम से पेश कर सकती है।

लॉन्च से पहले इस अपकमिंग डिवाइस के कई स्पेसिफिकेशन्स ऑनलाइन सामने आ गए हैं। डिवाइस में 9,000mAh की बड़ी बैटरी और 185Hz रिफ्रेश रेट वाली OLED डिस्प्ले मिल सकती है। साथ ही इस फोन में क्वालकॉम का फ्लैगशिप Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिल सकता है।

जबकि फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में 200MP तक का प्राइमरी कैमरा और 50MP का टेलीफोटो कैमरा मिलने की उम्मीद है। डिवाइस खास गेमिंग और परफॉर्मेंस पसंद करने वाले यूजर्स के लिए आ रहा है। चलिए इसके संभावित स्पेक्स जानते हैं।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो टिप्स्टर Debayan Roy (@Gadgetsdata) ने अपनी हालिया पोस्ट में बताया है कि OnePlus 16R में 1. 5K रेजोल्यूशन वाली फ्लैट OLED डिस्प्ले मिल सकती है। साथ ही इस फोन में 185Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल सकता है।

डिवाइस में स्क्रॉलिंग और एनिमेशन का एक्सपीरियंस स्मूद होने वाला है और गेमिंग में भी बेहतर विजुअल मिलने की उम्मीद है। परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिल सकता है। डिवाइस में LPDDR5X RAM और UFS 4.

1 स्टोरेज मिल सकती है। हालांकि कंपनी के इस डिवाइस के रैम और स्टोरेज वेरिएंट की डिटेल्स नहीं दी हैं। कैमरा की बात करें तो OnePlus 16R में 200MP या 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलने की उम्मीद है।

साथ ही इसमें OIS सपोर्ट भी मिल सकता है। डिवाइस में 3. 5x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है।

फोन के अल्ट्रा-वाइड और फ्रंट कैमरे की डिटेल्स अभी तक सामने नहीं आई है। इसके अलावा फोन की सबसे बड़ी खूबी इसकी 9,000mAh की बैटरी हो सकती है। फोन में 100W तक की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है।

डिवाइस में IP68 और IP69 रेटिंग के साथ मेटल फ्रेम और Plus Key मिलने की उम्मीद है। डिवाइस दिसंबर 2026 या 2027 की शुरुआत में लॉन्च हो सकता है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

7000 mAh बैटरी वाले Motorola के 5G फोन पर डिस्काउंट, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 144Hz AMOLED डिस्प्ले

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Oppo के दो नए 5G फोन: 8000mAh तक बैटरी और 1.5K OLED डिस्प्ले जैसे बेहतरीन फीचर्स

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

6500 mAh बैटरी वाला Vivo का नया 5G फोन लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Airtel के एक रिचार्ज के साथ दूसरा रिचार्ज बिल्कुल फ्री, डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

जहरीली हवा से बचाएंगे ये 5 सस्ते Air Purifier, कीमत ₹4,499 से शुरू

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Jio का 3 साल वाला नया प्लान: डेली 2.5GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioHotstar भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

दमदार स्नैपड्रैगन प्रोसेसर वाले तीन नए 5G फोन, मिलेगी 1.72 इंच की दूसरी स्क्रीन और बड़ी बैटरी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल