मोटोरोला अपने आगामी बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन Razr Flex 2027 को लॉन्च करने की तैयारी में है। इसका सपोर्ट पेज लाइव हो चुका है। मोटोरोला रेजर फ्लेक्स 2027 जल्द होगा लॉन्च टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।
Motorola इन दिनों अपने अपकमिंग बुक-स्टायल फोल्डेबल फोन Razr Flex 2027 के लॉन्च की तैयारी कर रहा है। मोटोरोला के इस फोन का सपोर्ट पेज कंपनी के ऑस्ट्रेलियन वेबसाइट पर लाइव हो गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी का यह फोन बुक स्टायल फोल्डेबल डिवाइस होगा।
मोटोरोला के इस अपकमिंग फोन को लेकर कुछ भी डिटेल सामने नहीं आई है। कुछ दिनों पहले कंपनी के एक इवेंट में फोल्डेबल फोन की झलक देखने को मिली थी। माना जा रहा है कि यह Razr Flex हो सकता है।
Motorola Razr Flex 2027 का सपोर्ट पेज Motorola के ऑस्ट्रेलिया वेबसाइट में लाइव है। यह डिवाइस कंपनी के सिक्योरिटी अपडेट सलेक्टर में भी देखने को मिला है। यहां से यूजर्स अपकमिंग रेजर फोन के सॉफ्टवेयर सपोर्ट के बारे में जान सकते हैं।
फिलहाल मोटोरोला के अपकमिंग फोन को लेकर थोड़ी ही जानकारी सामने आ पाई है। फिलहाल सिक्योरिटी अपडेट के सामने Test Security Updates और लॉन्च डेट अगस्त 2024, Android 16 के साथ सिक्योरिटी सपोर्ट अगस्त 2029 लिखा हुआ है। ये जानकारी प्लेस होल्डर है इससे फोन के एक्चुअल लॉन्च और सॉफ्टवेयर इंफॉर्मेशन की जानकारी नहीं मिलती है।
360Gadgets ने ब्राजिलियन पब्लिकेशन TudoCelular के हवाले से बताया है कि मोटोरोला ने अपने इवेंट में एक वीडियो शो किया था, जिसमें कंपनी की ब्रांडिंग के साथ एनीमेटेड फोल्डेबल फोन की झलक देखने को मिलती है। इस वीडियो में डिवाइस का नाम नहीं देखने को मिलता है। हालांकि, उम्मीद है कि यह वीडियो Razr Flex 2027 का हो सकता है।
Motorola Razr Flex के बारे में बताया जा रहा है कि इसमें 6. 92-इंच की फोल्डिंग स्क्रीन के साथ 4. 97-इंच की कवर डिस्प्ले मिल सकती है।
यह वाइड पासपोर्ट स्टायल डिजाइन का होगा। कंपनी के Motorola Razr Fold में 8. 1-इंच की इनर फोल्डेबल डिस्प्ले मिलती है।
अपकमिंग Razr Flex 2027 में 50-मेगापिक्सल के दो रियर कैमरा और 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है। मोटोरोला का यह फोन Android 17, Snapdragon 8 Gen 5 चिप और 12GB की रैम के साथ लॉन्च हो सकता है। यह फोन IP48 और IP49 रेटिंग के साथ दो कलर ऑप्शन - डार्क बॉटनिकल गार्डन और कॉरिंडर में आएगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं