मंगलवार, 10 नवंबर 2026 04:18 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 25°C
टेक्नोलॉजी अखिल भारतीय 8,544 व्यूज

12,000 mAh की बैटरी वाला Oppo का नया 5G स्मार्टफोन, डुअल सिम सपोर्ट और AI कैमरे से होगा लैस

DARSH NEWS डेस्क • 10 Nov 2026, 03:00 PM IST
12,000 mAh की बैटरी वाला Oppo का नया 5G स्मार्टफोन, डुअल सिम सपोर्ट और AI कैमरे से होगा लैस

ओप्पो 12000 mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन PNC110 को लॉन्च करने की तैयारी में है। इसकी आधिकारिक तस्वीरें MIIT लिस्टिंग में सामने आई हैं। Oppo ला रहा है 12000 mAh बैटरी वाला 5G फोन पहली झलक आई सामने टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।

स्मार्टफोन इंडस्ट्री में इन दिनों बड़ी बैटरी वाले फोन ट्रेंडिंग में है। कंपनियों के बीच ज्यादा कैपेसिटी वाले स्मार्टफोन लॉन्च करने की होड़ है। ओप्पो को लेकर बताया जा रहा है कि वह 12000 mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च करने की तैयारी है।

कंपनी के इस अपकमिंग स्मार्टफोन को ऑफिशियल फोटो सामने आ गई है। ओप्पो का यह फोन चीन में MIIT नेटवर्क एक्सेस लाइसेंस प्लेटफॉर्म में PNC110 नाम से लिस्ट है। इस लिस्टिंग में ओप्पो के अपकमिंग पर्पल 5G मॉडल की पहली झलक सामने आ गई है।

फिलहाल ओप्पो ने अपनी ओर से इसके नाम, कीमत और लॉन्च डेट को लेकर कुछ भी जानकारी नहीं है। Gizmochina ने AndroidTreasure के हवाले से अपकमिंग Oppo PNC110 के चार नए फोटो पब्लिश किए हैं। यह CMIIT के डेटाबेस से स्पॉट किए गए हैं।

PNC110 के बैक पैनल पर्पल कलर का है, जिसमें पिल शेप कैमरा आईलैंड दिया गया है, जिसमें दो लैंस हैं। इस कैमरा मॉड्यूल में फ्लैश के साथ AI CAMERA SYSTEM प्रिंट किया है। इसके साथ ही बैक पैनल में ओप्पो का लोगो भी देखने को मिल रहा है।

ओप्पो के फोन के बाईं ओर वॉल्यूम और पावर बटन दिए हैं। फ्रंट डिजाइन की बात करें तो इसमें फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है। सेल्फी के लिए डिस्प्ले में पंच होल डिजाइन देखने को मिलता है।

यह ओप्पो का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन होगा। कंपनी ने अगस्त में चीन में 10000 एमएएच कैपेसिटी वाला Oppo A7 Pro Max स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अपकमिंग फोन में कंपनी इससे भी बड़ी बैटरी देने की प्लानिंग कर रही है।

इस फोन में1,460mAh से 11,640mAh की बैटरी हो सकती है, जिसें 12000 mAh की मार्केटिंग के साथ लाया जा सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो PNC110 ओप्पो की अफोर्डेबल A-सीरीज का स्मार्टफोन हो सकता है। यह फोन A7 सीरीज के तहत मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जा सकता है।

फिलहाल कंपनी ने कुछ भी हिंट नहीं दिया है। ऐसे में फिलहाल कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। यह फोन 5G और डुअल सिम सपोर्ट के साथ आ सकता है।

Oppo ने चिपसेट, डिस्प्ले और चार्जिंग स्पीड के बारे में भी जानकारी नहीं दी है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Motorola भी लॉन्च करेगा पासपोर्ट जैसा फोल्डेबल फोन, 5000 mAh की बैटरी और 50MP के दो रियर कैमरा

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

12,000 mAh बैटरी वाला नया 5G स्मार्टफोन, Vivo ने शुरू की टेस्टिंग और प्रोडक्शन; जल्द होगी लॉन्चिंग

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

7050 mAh बैटरी वाले Vivo के 5G फोन पर डिस्काउंट, 32MP सेल्फी कैमरा और MediaTek प्रोसेसर भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

8500 mAh तक बैटरी वाले Xiaomi के दो नए 5G फोन, 200MP के दो कैमरे और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

भारत में 500 पर थम जाता है प्रदूषण का पैमाना, अमेरिका में 2000 पार पहुंचता है AQI

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

AI युग में बच्चों की डिजिटल सुरक्षा पर संकट, हर 10 में से एक छात्र साइबर बुलिंग का शिकार

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

9000mAh बैटरी वाला OnePlus का नया 5G फोन, 185Hz डिस्प्ले और Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल