एयरटेल और जियो अपने चुनिंदा प्लान्स पर 'एक रिचार्ज पर एक फ्री' का शानदार ऑफर दे रहे हैं। यूजर्स ऐप में जाकर इन ऑफर्स को चेक कर सकते हैं। Jio और Airtel के धमाकेदार ऑफर एक रिचार्ज पर दूसरा फ्री पाएं जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।
Airtel और Jio भारत की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों के बीच जबरदस्त कॉम्पिटिशन देखने को मिल रहा है। दोनों कंनपियां अपने यूजर्स को एक रिचार्ज करवाने पर दूसरा फ्री दे रही हैं। दोनों कंपनियों के ये ऑफर सलेक्टेड प्लान पर उपलब्ध हैं।
जियो के एयरटेल के ये ऑफर सलेक्टेड कस्टमर्स के उपलब्ध हैं। यह ऑफर इन्वाइट ओनली नहीं है बल्कि यूजर्स खुद ऐप में जाकर चेक कर सकते हैं। यहां हम आपको एयरटेल और जियो के उन प्लान्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिनमें एक पर एक फ्री ऑफर मिल रहा है।
Airtel अपने 349 रुपये वाले प्लान पर गेट वन फ्री ऑफर दे रही है। इसमें 28 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉल, 100 SMS के साथ 2 जीबी डेटा मिलता है। एयरटेल के इस प्लान में यूजर को अनलिमिटेड 5G भी मिलता है।
इस प्लान में यूजर्स को एक साल के लिए Adobe Express Premium, Airtel Safe स्पैम और फ्रॉड प्रोटेक्शन के साथ फ्री हेलो ट्यून भी मिलता है। एयरटेल के 399 रुपये वाले प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसमें अनलिमेट कॉल, रोमिंग और 100 SMS रोज मिलते हैं।
इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा भी मिलता है। इस प्लान में कंपनी 12 महीने के लिए Adobe Express Premium, Airtel Safe एंड फ्री हेलो ट्यून का सब्सक्रिप्शन ऑफर करती है। Jio के 349 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है।
इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल, डेली 100 SMS, और 2GB डेली डेटा और अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर करती है। इस प्लान के साथ जियो अपने ग्राहकों को JioHotstar Mobile, 12 महीने का Canva Pro Lite, JioTV और JioAICloud ऑफर करता है। जियो के 299 रुपये वाले प्लान में भी ग्राहकों को 28 की वैलिडिटी मिलती है।
इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS रोज और डेली 1. 5GB डेटा मिलता है। प्लान में यूजर्स को JioTV और JioAICloud के बेनिफिट भी मिलते हैं।
एक रिचार्ज पर एक फ्री वाले प्लान दोनों कंपनियों के एक जैसे हैं। हालांकि इनमें से किसी एक को सलेक्ट करना हो तो आप अपनी जरूरत को देखते हुए किसी एक प्लान को चुन सकते हैं। अगर आप ज्यादा डेटा का इस्तेमाल करते हैं तो एयरटेल का 399 रुपये वाला प्लान आपके लिए बेस्ट हो सकता है।
इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड 4जी और 5जी मिलता है। वहीं, अगर आप ओटीटी पर फिल्में और सीरीज देखना पसंद करते हैं तो जियो का 349 रुपये वाला प्लान बेस्ट हैं, जिसमें यूजर्स को जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिलता है। अगर आप अफोर्डेबल प्लान खोज रहे हैं तो जियो का 299 रुपये वाला बेस्ट है।
गेट वन फ्री ऑफर के साथ ये प्लान आपको 50 प्रतिशत इफेक्टिव प्राइसिंग के साथ मिल जाएंगे। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं