बुधवार, 11 नवंबर 2026 10:31 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 22°C
टेक्नोलॉजी अखिल भारतीय 17,257 व्यूज

Vivo के तीन नए 5G फोन: MediaTek प्रोसेसर, 200MP कैमरा और 8000mAh तक बैटरी जैसे बेहतरीन फीचर्स

DARSH NEWS डेस्क • 11 Nov 2026, 09:02 AM IST
Vivo के तीन नए 5G फोन: MediaTek प्रोसेसर, 200MP कैमरा और 8000mAh तक बैटरी जैसे बेहतरीन फीचर्स

Vivo के तीन नए 5G फोन: MediaTek प्रोसेसर, 200MP कैमरा और 8000mAh तक बैटरी जैसे बेहतरीन फीचर्स जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीवो जल्द ही अपनी नई X500 सीरीज को इंडियन मार्केट में लॉन्च करने जा रहा है। इस सीरीज में तीन स्मार्टफोन Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max शामिल होंगे।

कंपनी इस नई सीरीज के साथ एप्पल को टक्कर देने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन स्मार्टफोन्स को भारत में 25 नवंबर के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। खास बात ये है कि Vivo X500 सीरीज की कीमत 2.

29 लाख रुपये तक जा सकती है। ऐसे में इसका सीधा मुकाबला एप्पल के iPhone 18 Pro मॉडल्स से हो सकता है। चलिए पहले जानते हैं कि सीरीज के किस मॉडल की कितनी हो सकती है कीमत।

हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Vivo X500 के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1 लाख 20 हजार रुपये के आसपास हो सकती है। जबकि फोन के इसी RAM और स्टोरेज वैरिएंट वाले Vivo X500 Pro की कीमत लगभग 1 लाख 50 हजार रुपये के आसपास बताई जा रही है। वहीं इस सीरीज के सबसे प्रीमियम मॉडल Vivo X500 Pro Max की शुरुआती कीमत 1 लाख 60 हजार रुपये के आसपास हो सकती है।

हालांकि कंपनी ने अभी तक किसी मॉडल की कीमत का खुलासा नहीं किया है। फोन के Pro Max का 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वैरिएंट लगभग 1 लाख 80 हजार रुपये में आ सकता है। वहीं, फोटोग्राफी करने वालों के लिए कंपनी इसका Master Set भी लॉन्च कर सकती है, जिसकी कीमत 2 लाख 30 हजार रुपये तक हो सकती है।

हालांकि, ये कीमतें फिलहाल रिपोर्ट्स पर बेस्ड हैं। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo X500 में 6. 59 इंच की AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकती है।

साथ ही इस मॉडल में 144Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल सकता है। फोन में MediaTek Dimensity 9600M प्रोसेसर और 7,500mAh की बैटरी मिल सकती है। डिवाइस में 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है।

जबकि फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP प्राइमरी, 64MP टेलीफोटो और 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा देखने को मिल सकता है। सीरीज के Vivo X500 Pro में 6. 36 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले और Dimensity 9600 Pro चिपसेट देखने को मिल सकता है।

कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP प्राइमरी, 64MP पेरिस्कोप टेलीफोटो और 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिल सकता है। डिवाइस में 6,510mAh तक की बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है। इस नई सीरीज के सबसे प्रीमियम डिवाइस Vivo X500 Pro Max में 6.

85 इंच की 2K LTPO AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। साथ ही इस फोन में 144Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल सकता है। कैमरा की बात करें तो फोन में 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, 50MP प्राइमरी और 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिल सकता है।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Airtel vs Jio: दोनों दे रहे हैं एक रिचार्ज पर दूसरा फ्री, किसका प्लान है बेस्ट और मिलते हैं ज्यादा बेनिफिट?

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

'भारत के पास AI में अपनी दमदार संभावना', बोले आनंद महिंद्रा

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Jio के एक रिचार्ज के साथ दूसरा रिचार्ज एकदम फ्री, 28 दिन वैलिडिटी, अनलिमिडेट वॉइस कॉल और हाई स्पीड इंटरनेट भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

10,050mAh बैटरी के साथ लॉन्च होगा नया टैब, 256GB तक स्टोरेज, 33W फास्ट चार्जिंग और 5G की पावर भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

iPhone Air 2 और iPhone 18 के डिजाइन आए सामने, 48MP डुअल कैमरा और Apple A20 Pro चिप की पावर

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

8,500mAh तक बैटरी वाली Xiaomi 18 Pro सीरीज ग्लोबल लॉन्च के लिए तैयार, प्रो मॉडल के साथ Pro Max भी करेगा एंट्री

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

12,000 mAh की बैटरी वाला Oppo का नया 5G स्मार्टफोन, डुअल सिम सपोर्ट और AI कैमरे से होगा लैस

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल