बुधवार, 11 नवंबर 2026 04:54 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 23°C
टेक्नोलॉजी अखिल भारतीय 2,241 व्यूज

7,000 mAh बैटरी वाले 5G फोन 20 हजार रुपये से कम में: Motorola, OnePlus समेत ये हैं 5 ऑप्शन

DARSH NEWS डेस्क • 11 Nov 2026, 03:45 PM IST
7,000 mAh बैटरी वाले 5G फोन 20 हजार रुपये से कम में: Motorola, OnePlus समेत ये हैं 5 ऑप्शन

7,000mAh बैटरी वाले 5G फोन 20 हजार रुपये से कम में: Motorola, OnePlus समेत ये हैं 5 ऑप्शन जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी इन दिनों कोई नया 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं? साथ ही ये भी चाहते हैं कि फोन की बैटरी लंबे वक्त तक चले, तो मार्केट में आपके लिए कई ऑप्शन मौजूद हैं।

जी हां, अब कंपनियां बजट सेगमेंट में भी 7,000 mAh तक की बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन लॉन्च कर रही हैं। खास बात है कि कुछ फोन्स की कीमत तो 20,000 रुपये से कम है। इसमें Ai+, Motorola, Realme और OnePlus के भी ऐसे फोन्स खरीदे जा सकते हैं जिसमें बड़ी बैटरी है।

जबकि Poco का भी एक ऑप्शन इस बजट में मौजूद है। इन फोन्स में बड़ी बैटरी के साथ हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, 5G कनेक्टिविटी और अच्छे कैमरा फीचर्स भी मिल रहे हैं। आइए इनकी कीमत और खूबियां जानते हैं लिस्ट का पहला फोन Ai+ Nova 2 Power 5G है जिसमे 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है।

इसकी कीमत अभी फ्लिपकार्ट पर 17,999 रुपये है। फोन में 7,000mAh की बैटरी है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। साथ ही इसमें 6.

75 इंच की HD+ IPS डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिल रहा है। फोन में MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर है। डिवाइस में 48MP का प्राइमरी और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिल रहा है।

सामने की तरफ सेल्फी के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा है। लिस्ट का दूसरा फोन POCO M7 Plus 5G है जिसके 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अभी फ्लिपकार्ट पर 19,999 रुपये है। Flipkart पर बैंक ऑफर के साथ इसे 18,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

फोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें मिलने वाली 7,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है। साथ ही इसमें 6. 9 इंच की Full HD+ LCD डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और 850 निट्स तक की ब्राइटनेस है।

इसमें Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर मिलता है। लिस्ट का अगला फोन Motorola G37 Power 5G है जिसमें 4GB RAM और 128GB स्टोरेज है और इसकी कीमत 16,999 रुपये है। फोन में 7,000mAh की बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 6.

7 इंच की HD+ डिस्प्ले है। साथ ही इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर, 50MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा है।

Realme Narzo 100 Lite 5G भी बड़ी बैटरी के साथ 17,600 रुपये में मिल रहा है जिसमें 4GB RAM और 128GB स्टोरेज है। फोन में 7,000mAh की बैटरी, 15W चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। डिवाइस में 6.

8 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर भी मिल रहा है। कैमरा की बात करें तो फोन में 13MP का रियर और 5MP का फ्रंट कैमरा है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

क्या है Gmail का वेकेशन रिस्पॉन्डर फीचर? छुट्टी पर जाने से पहले जरूर कर लें ऑन

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

12,000 mAh की दमदार बैटरी वाला Oppo का नया 5G फोन, डिजाइन भी आया सामने; कब तक होगा लॉन्च?

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

8000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन: वाइड-स्क्रीन, 200MP कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

7100 mAh बैटरी वाले Motorola के 5G फोन पर डिस्काउंट, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 8GB RAM भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Vivo के तीन नए 5G फोन: MediaTek प्रोसेसर, 200MP कैमरा और 8000mAh तक बैटरी जैसे बेहतरीन फीचर्स

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Airtel vs Jio: दोनों दे रहे हैं एक रिचार्ज पर दूसरा फ्री, किसका प्लान है बेस्ट और मिलते हैं ज्यादा बेनिफिट?

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

'भारत के पास AI में अपनी दमदार संभावना', बोले आनंद महिंद्रा

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल