बुधवार, 11 नवंबर 2026 09:13 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 17°C
टेक्नोलॉजी अखिल भारतीय 16,245 व्यूज

Airtel का 84 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ Netflix, JioHotstar भी

DARSH NEWS डेस्क • 11 Nov 2026, 07:00 PM IST
Airtel का 84 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ Netflix, JioHotstar भी

Airtel का 84 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ Netflix, JioHotstar भी जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Airtel का सिम कार्ड इस्तेमाल कर रहे हैं और लंबी वैलिडिटी के साथ फ्री OTT सब्सक्रिप्शन वाला प्रीपेड प्लान ढूंढ रहे हैं तो कंपनी 1,729 रुपये वाला प्लान आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

वैसे तो कंपनी ग्राहकों के लिए कई ऐसे प्रीपेड प्लान ऑफर करती है, जिनमें डेटा और कॉलिंग के साथ OTT प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है लेकिन ये वाला प्लान न सिर्फ लंबी वैलिडिटी के साथ मनोरंजन के लिए कई OTT एप्स का फायदा दे रहा है बल्कि इसमें ग्राहकों को 84 दिनों की वैलिडिटी, डेली 2GB डेटा और अनलिमिटेड 5G डेटा मिल रहा है।

इसके अलावा प्लान में फ्री Netflix, JioHotstar और ZEE5 जैसे प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। Airtel के इस जबरदस्त प्लान की कीमत 1,729 रुपये है जिसमें ग्राहकों को 84 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है। साथ ही प्लान में डेली 2GB डेटा भी मिल रहा है।

एलिजिबल यूजर्स को तो इसमें 5G नेटवर्क एरिया में अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिल रहा है। प्लान में कॉलिंग के लिए सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉल की सुविधा भी मिल रही है। साथ ही प्लान में डेली 100 SMS की सुविधा भी मिल रही है।

इतना ही नहीं इस एयरटेल प्लान में OTT बेनिफिट्स भी मिल रहे हैं। प्लान के साथ Netflix Basic, JioHotstar Super, ZEE5 Premium और Xstream Play Premium का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। इसका मतलब है कि यूजर एक ही रिचार्ज के साथ अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर फिल्में, वेब सीरीज और अन्य कंटेंट एन्जॉय कर सकते हैं।

इसका अलावा इस प्लान में OTT सब्सक्रिप्शन और 12 महीने के लिए Adobe Express Premium का फ्री एक्सेस भी मिल रहा है। कंपनी का कहना है कि इस बेनिफिट की कीमत करीब 4,000 रुपये है। साथ ही प्लान में Airtel Safe की सुविधा भी है, जो स्पैम कॉल अलर्ट, फर्जी लिंक ब्लॉक करने और OTP बेस्ड बैंकिंग फ्रॉड से सेफ्टी देने में मदद करेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

कैंसर जैसी लाइलाज बीमारियां भी दस साल में हो जाएंगी बीती बात, एंथ्रोपिक CEO का बड़ा दावा

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से मचा हड़कंप, चीन से सिंगापुर और अमेरिका तक कैसे फैला नेटवर्क? पढ़ें इनसाइड स्टोरी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

7,200 mAh बैटरी वाला नया टैबलेट लॉन्च, 11 इंच की 90Hz डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

7,000 mAh बैटरी वाले 5G फोन 20 हजार रुपये से कम में: Motorola, OnePlus समेत ये हैं 5 ऑप्शन

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

क्या है Gmail का वेकेशन रिस्पॉन्डर फीचर? छुट्टी पर जाने से पहले जरूर कर लें ऑन

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

12,000 mAh की दमदार बैटरी वाला Oppo का नया 5G फोन, डिजाइन भी आया सामने; कब तक होगा लॉन्च?

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

8000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन: वाइड-स्क्रीन, 200MP कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल