गुरुवार, 12 नवंबर 2026 12:03 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 23°C
टेक्नोलॉजी अखिल भारतीय 11,732 व्यूज

10,000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 6.59 इंच 165Hz डिस्प्ले भी

DARSH NEWS डेस्क • 12 Nov 2026, 10:30 AM IST
10,000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 6.59 इंच 165Hz डिस्प्ले भी

10,000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 6. 59 इंच 165Hz डिस्प्ले भी जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। iQOO जल्द ही इंडियन मार्केट में अपना एक और नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयरी में है।

कंपनी इस फोन को iQOO 16R के नाम से पेश कर सकती है। इस अपकमिंग डिवाइस को हाल ही में भारत के Bureau of Indian Standards यानी BIS से सर्टिफिकेशन मिला है। इससे भारत में डिवाइस की लॉन्चिंग की उम्मीद बढ़ गई है।

हालांकि कंपनी ने अभी तक डिवाइस के नाम, लॉन्च डेट या फीचर्स को लेकर कोई खुलसा नहीं किया है। कुछ मार्केट में इस फोन को iQOO 16s के नाम से भी पेश किया जा सकता है। चलिए इस डिवाइस के बारे में विस्तार से जानते हैं BIS की लिस्टिंग में iQOO के एक नए डिवाइस का मॉडल नंबर I2606 देखा गया है।

इसे 11 नवंबर को रजिस्ट्रेशन नंबर R-93029700 के तहत मंजूरी मिल गई है। यही मॉडल नंबर पहले IMEI डेटाबेस में iQOO 16R के नाम से भी सामने आया है। जबकि मलेशिया की SIRIM और इंडोनेशिया की SDPPI सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर इसे iQOO 16s के नाम से स्पॉट किया गया है।

ऐसे में ये क्लियर नहीं है कि भारत में इसे iQOO 16R के नाम से पेश किया जाएगा या इसे iQOO 16s के नाम से लॉन्च किया जाएगा। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो iQOO 16R को चीन में लॉन्च होने वाले iQOO Z12 Turbo का ही रीब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है। फोन में 6.

59 इंच की डिस्प्ले देखने को मिल सकती है, जो कम से कम 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आ सकती है। जबकि परफॉर्मेंस के लिए फोन में स्नैपड्रैगन 8 Gen 6 या Snapdragon 8 Gen 5 Pro प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। हालांकि अभी तक इन चिपसेट के नाम की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इतना ही नहीं इस नए डिवाइस में करीब 10,000mAh की बड़ी बैटरी भी देखने को मिल सकती है। कंपनी इसमें इन-बिल्ट कूलिंग फैन भी ऑफर कर सकती है। हालांकि ये सभी फीचर्स फिलहाल रिपोर्ट्स पर बेस्ड हैं।

ये नया डिवाइस 2027 की शुरुआत में भारतीय बाजार में आ सकता है। वहीं, iQOO 16 को भारत में दिसंबर 2026 के मिड में लॉन्च किया जा सकता है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

115 इंच तक स्क्रीन साइज में नए Smart TV लॉन्च, AI बेस्ड पिक्चर एडजस्टमेंट और 360 डिग्री सराउंड साउंड

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

7,200 mAh बैटरी वाले Vivo के 5G फोन पर डिस्काउंट, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 6.59 इंच AMOLED डिस्प्ले

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

ChatGPT Go का सब्सक्रिप्शन 99 रुपये में कैसे लें? ज्यादातर लोगों को नहीं पता ये मस्त 'जुगाड़'!

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

कैंसर जैसी लाइलाज बीमारियां भी दस साल में हो जाएंगी बीती बात, एंथ्रोपिक CEO का बड़ा दावा

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Airtel का 84 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ Netflix, JioHotstar भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से मचा हड़कंप, चीन से सिंगापुर और अमेरिका तक कैसे फैला नेटवर्क? पढ़ें इनसाइड स्टोरी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

7,200 mAh बैटरी वाला नया टैबलेट लॉन्च, 11 इंच की 90Hz डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल