गुरुवार, 12 नवंबर 2026 12:52 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 24°C
टेक्नोलॉजी अखिल भारतीय 14,844 व्यूज

115 इंच तक स्क्रीन साइज में नए Smart TV लॉन्च, AI बेस्ड पिक्चर एडजस्टमेंट और 360 डिग्री सराउंड साउंड

DARSH NEWS डेस्क • 12 Nov 2026, 11:30 AM IST
115 इंच तक स्क्रीन साइज में नए Smart TV लॉन्च, AI बेस्ड पिक्चर एडजस्टमेंट और 360 डिग्री सराउंड साउंड

115 इंच तक स्क्रीन साइज में नए Smart TV लॉन्च, AI बेस्ड पिक्चर एडजस्टमेंट और 360 डिग्री सराउंड साउंड जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी काफी वक्त से एक बड़ी स्क्रीन वाला नया स्मार्ट टीवी खरीदने की सोच रहे हैं? अगर हां तो Vu Televisions अपके लिए अपनी नई Masterpiece AEye TV सीरीज लेकर आया है।

इस सीरीज को 55 इंच स्क्रीन साइज से लेकर 115 इंच तक के छह स्क्रीन साइज में लॉन्च किया गया है। नई स्मार्ट टीवी सीरीज में RGB MiniLED डिस्प्ले टेक्नोलॉजी देखने को मिल रही है। साथ ही इन टीवी में AI बेस्ड पिक्चर एडजस्टमेंट, 360 डिग्री सराउंड साउंड और Google TV का सपोर्ट भी मिल रहा है।

कंपनी ने इसमें Gemini AI फीचर्स भी ऑफर किए हैं। टीवी सीरीज की शुरुआती कीमत 75,000 रुपये है, जबकि इसके टॉप मॉडल की कीमत 13 लाख रुपये तक जाती है। चलिए पहले टीवी के स्पेसिफिकेशन्स पर एक नजर डालते हैं स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो नई Vu Masterpiece AEye TV सीरीज में RGB MiniLED डिस्प्ले मिल रहा है, जो 100 परसेंट BT.

2020 कलर कवरेज सपोर्ट भी मिल रहा है। टीवी में 2,500 निट्स तक की XDR ब्राइटनेस भी मिल रही है। हालांकि 115 इंच वाले मॉडल में तो ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक जा सकती है।

टीवी में AI बेस्ड Full Array Local Dimming टेक्नोलॉजी भी मिल रही है, जिसमें छोटे मॉडल्स में 2,000 तक डिमिंग जोन और 115 इंच वाले मॉडल में 2,696 जोन मिल रहे हैं। इतना ही नहीं टीवी में 288Hz Fluid Motion सपोर्ट के साथ Hyper-Motion AI Engine भी मिल रहा है, जो फास्ट मूविंग सीन और गेमिंग के दौरान मोशन ब्लर को कम करने में हेल्प कर सकता है।

टीवी की एक और खासियत Intelligent Brightness Control फीचर है जिसमें एम्बिएंट लाइट सेंसर और AI इंजन रूम की लाइट और स्क्रीन पर चल रहे कंटेंट के मुताबिक ब्राइटनेस, कॉन्ट्रास्ट, कलर टेम्परेचर और HDR सेटिंग्स को अपने आप एडजस्ट कर सकता है। कंपनी का कहना है कि इससे लंबे टाइम तक टीवी देखने के दौरान आंखों पर पड़ने वाला दबाव कम करने में हेल्प मिल सकती है।

साथ ही टीवी के 55 से 98 इंच वाले मॉडल में 110W आउटपुट वाले VuFx सिक्स-ड्राइवर ऑडियो सिस्टम मिल रहा है। जबकि टीवी के 115 इंच वाले मॉडल में 240W आउटपुट वाला 10-ड्राइवर सिस्टम देखने को मिल रहा है। हालांकि सभी मॉडल Dolby Atmos और AI Crystal-Clear Voice टेक्नोलॉजी से लैस हैं।

इन टीवी में Google TV के साथ Gemini AI है। टीवी में 3GB RAM और 32GB इंटरनल स्टोरेज है। साथ ही इनमें दो Bluetooth वॉयस रिमोट भी मिल रहे हैं।

कीमत की बात करें तो Vu Masterpiece AEye TV सीरीज के 55 इंच मॉडल की कीमत 75,000 रुपये, टीवी के 65 इंच मॉडल की कीमत 95,000 रुपये और 75 इंच वाले मॉडल की कीमत 1,30,000 रुपये है। सीरीज के 85 इंच वाले मॉडल की कीमत 1,75,000 रुपये है। टीवी के 98 इंच मॉडल की कीमत 2,95,000 रुपये और इसके सबसे बड़े 115 इंच मॉडल की कीमत 13,00,000 रुपये है।

इस टीवी सीरीज की सेल भारत में 12 नवंबर यानी आज से प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर शुरू हो रही है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

10,000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 6.59 इंच 165Hz डिस्प्ले भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

7,200 mAh बैटरी वाले Vivo के 5G फोन पर डिस्काउंट, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 6.59 इंच AMOLED डिस्प्ले

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

ChatGPT Go का सब्सक्रिप्शन 99 रुपये में कैसे लें? ज्यादातर लोगों को नहीं पता ये मस्त 'जुगाड़'!

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

कैंसर जैसी लाइलाज बीमारियां भी दस साल में हो जाएंगी बीती बात, एंथ्रोपिक CEO का बड़ा दावा

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Airtel का 84 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ Netflix, JioHotstar भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से मचा हड़कंप, चीन से सिंगापुर और अमेरिका तक कैसे फैला नेटवर्क? पढ़ें इनसाइड स्टोरी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

7,200 mAh बैटरी वाला नया टैबलेट लॉन्च, 11 इंच की 90Hz डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल