बुधवार, 11 नवंबर 2026 10:30 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 22°C
प्रेरणादायक अखिल भारतीय 14,145 व्यूज

UPSSSC भर्ती 2026: 1784 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता और आवेदन की लास्ट डेट

DARSH NEWS डेस्क • 11 Nov 2026, 07:36 AM IST
UPSSSC भर्ती 2026: 1784 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता और आवेदन की लास्ट डेट

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या 26-परीक्षा/2026 के तहत ग्रुप C के 1,784 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इंटरमीडिएट लेवल की इस मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 नवंबर से शुरू हो चुके हैं, जिसकी अंतिम तिथि 1 दिसंबर तय की गई है।

इस भर्ती में केवल वही उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं, जिनके पास PET 2025 (प्रारंभिक अर्हता परीक्षा) का वैलिड स्कोरकार्ड है। इसके जरिए ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी और अमीन जैसे कई अहम पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यूपी के सभी इच्छुक अभ्यर्थी समय रहते ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं।

आयोग के 16 अक्टूबर वाले नोटिफिकेशन , एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन और फीस समायोजन की आखिरी तारीख 8 दिसंबर 2026 है। पदों के आधार पर वेतनमान पे लेवल 2 और पे लेवल 3 तय किया गया है। क्लर्क पदों के लिए पे लेवल 2 लागू होगा, जबकि फील्ड और सुपरवाइजरी भूमिकाओं के लिए पे लेवल 3 का स्केल मिलेगा।

आवेदन के लिए सभी वर्ग के उम्मीदवारों को ₹25 का ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क देना होगा, जो फॉर्म जमा करते समय देय है। UPSSSC Inter Level भर्ती 2026: पद, पे-लेबल और योग्यता की पूरी जानकारीपद का नामकुल पदपे लेवलअन्य योग्यता/शर्तेंग्राम विकास अधिकारी (समाज कल्याण)525लेवल 3नियमानुसारग्राम पंचायत अधिकारी508लेवल 3CCC सर्टिफिकेटव्यावसायिक कर संग्रह अमीन235लेवल 3—भूमि अध्याप्ति अमीन187लेवल 3—समाज कल्याण पर्यवेक्षक137लेवल 3CCC सर्टिफिकेटस्टोरकीपर एवं क्लर्क120लेवल 2—शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो न्यूनतम 12वीं (इंटरमीडिएट) पास होना अनिवार्य है, हालांकि कुछ पदों के लिए अतिरिक्त शर्तें भी हैं।

जैसे ग्राम पंचायत अधिकारी और समाज कल्याण पर्यवेक्षक के पद के लिए NIELIT का CCC सर्टिफिकेट मांगा गया है। आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जिसमें नियमानुसार छूट दी जाएगी। श्रेणीवार विवरण देखें तो अनारक्षित (UR) के लिए 840, OBC के लिए 425, SC के लिए 326, ST के लिए 26 और EWS वर्ग के लिए 167 पद आरक्षित हैं।

फॉर्म में पोस्ट प्रेफरेंस चुनने से पहले पदवार शैक्षणिक योग्यता अच्छे से जांच लें। आवेदन के लिए upsssc. gov.

in पर जाकर अपने PET 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए लॉगिन करें। OTR से अपने आप दर्ज हुई जानकारियों को री-चेक करें, पद चुनें, योग्यता कन्फर्म करें और ₹25 का ऑनलाइन शुल्क देकर फॉर्म फाइनल सबमिट करें। अगर फॉर्म में कोई गलती हो जाती है तो 8 दिसंबर तक सुधार कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग PET स्कोर के आधार पर होगी, जिसके तहत कुल पदों से 15 गुना उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। मुख्य परीक्षा में 100 प्रश्नों का एक पेपर होगा, जिसके लिए 2 घंटे का समय मिलेगा और 1/4 की नेगेटिव मार्किंग होगी। किसी भी समस्या के समाधान के लिए कार्य दिवसों में 0522-2720814 हेल्पलाइन पर संपर्क किया जा सकता है।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

प्रेरणादायक • अखिल भारतीय

CSIR UGC NET 2026: फॉर्म में गलती है? करेक्शन विंडो खुली, इन स्टेप्स से तुरंत करें सुधार

प्रेरणादायक • अखिल भारतीय

राष्ट्रपति मुर्मु ने भ्रामक सूचना और डीपफेक को बताया गंभीर खतरा, स्मार्ट पुलिसिंग पर जोर

प्रेरणादायक • अखिल भारतीय

IIT JAM 2027: एप्लीकेशन करेक्शन विंडो हुई ओपन, फॉर्म में गलती है तो तुरंत करें सुधार, जानें जरूरी नियम

प्रेरणादायक • अखिल भारतीय

RRB ALP CBAT री-एग्जाम: एडमिट कार्ड जारी, जानें परीक्षा की नई तारीख और जरूरी नियम

प्रेरणादायक • Mumbai

मुंबई यूनिवर्सिटी एग्जाम अलर्ट: दिवाली छुट्टी के चलते परीक्षाएं स्थगित, यहाँ देखें रिवाइज्ड डेट्स

प्रेरणादायक • अखिल भारतीय

NLC इंडिया अप्रेंटिस भर्ती 2026: आवेदन का आज आखिरी मौका, 1067 पदों के लिए ऐसे करें अप्लाई

प्रेरणादायक • अखिल भारतीय

ISRO में डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका: मेडिकल ऑफिसर भर्ती की डेडलाइन बढ़ी, ऐसे करें आवेदन

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल