US Stock Market Crash: अमेरिकी शेयर बाजार में गुरुवार को आई भारी गिरावट का असर आज भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिल सकता है। वॉल स्ट्रीट में पिछले 19 महीनों की सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट के बाद GIFT Nifty 170 अंकों से ज्यादा टूट गया है। इससे संकेत मिल रहे हैं कि शुक्रवार को Nifty और Sensex कमजोर शुरुआत कर सकते हैं।
अमेरिकी बाजार में AI, डेटा सेंटर और सेमीकंडक्टर कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और ग्लोबल बाजारों में बढ़ती अनिश्चितता ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि, विदेशी निवेशकों की खरीदारी भारतीय बाजार को कुछ सपोर्ट दे सकती है।
ऐसे में आज बाजार की दिशा कई अहम ग्लोबल और घरेलू संकेतों पर निर्भर करेगी। गुरुवार, 5 नवंबर को अमेरिकी शेयर बाजार में जोरदार बिकवाली देखने को मिली। Dow Jones करीब 1,800 अंक टूट गया।
वहीं S&P 500 में 4. 4 फीसदी और Nasdaq Composite में 5. 5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
अप्रैल 2025 के बाद तीनों प्रमुख इंडेक्स की यह सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट रही। सबसे ज्यादा दबाव टेक्नोलॉजी और AI से जुड़ी कंपनियों के शेयरों पर देखने को मिला। Philadelphia Semiconductor Index करीब 12 फीसदी गिर गया।
इस दौरान Nvidia के शेयर 9. 3 फीसदी, AMD के शेयर 17. 3 फीसदी और Micron के शेयर 17.
5 फीसदी टूट गए। Nasdaq 100 में एक ही कारोबारी सत्र में करीब 2. 3 ट्रिलियन डॉलर की मार्केट कैपिटलाइजेशन घट गई।
वहीं, यह इंडेक्स अपने हालिया उच्च स्तर से करीब 16 फीसदी नीचे आ चुका है। इससे बाजार में Bear Market की आशंका बढ़ गई है। अमेरिकी बाजार में गिरावट की एक बड़ी वजह AI और डेटा सेंटर सेक्टर को लेकर बढ़ती अनिश्चितता है।
मिडटर्म चुनाव के नतीजों के बाद निवेशकों को आशंका है कि AI डेटा सेंटर के विस्तार पर नए नियम लागू हो सकते हैं। इसके अलावा परमिट मिलने में देरी और संभावित प्रतिबंधों को लेकर भी चिंता बढ़ी है। इससे AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर कंपनियों के भारी निवेश और भविष्य की कमाई को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं।
दूसरी तरफ, अमेरिकी बाजार में पिछले कुछ समय से आई तेजी के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली भी शुरू कर दी। ऊंचे वैल्यूएशन पर कारोबार कर रहे टेक और सेमीकंडक्टर शेयरों में बिकवाली तेजी से बढ़ी, जिसका असर पूरे बाजार पर पड़ा। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने भी निवेशकों की चिंता बढ़ाई है।
तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचने से महंगाई और कंपनियों की लागत बढ़ने का जोखिम बना हुआ है। अमेरिकी बाजार में भारी गिरावट के बाद GIFT Nifty में 170 अंकों से ज्यादा की कमजोरी देखने को मिली है। यह संकेत है कि आज Nifty और Sensex की शुरुआत गिरावट के साथ हो सकती है।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं