गुरुवार, 05 नवंबर 2026 03:15 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 26°C
बिजनेस अखिल भारतीय 18,585 व्यूज

तस्करों का सोना हड़पने के लिए रची खुद के अपहरण की झूठी साजिश, 12 KM तक पीछा कर पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार

DARSH NEWS डेस्क • 05 Nov 2026, 02:48 PM IST
तस्करों का सोना हड़पने के लिए रची खुद के अपहरण की झूठी साजिश, 12 KM तक पीछा कर पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार

महिला ने दुबई से लाए सोने को हड़पने की साजिश रची। खुद के अपहरण का नाटक कर पुलिस को चकमा देने का प्रयास। 12 किलोमीटर लंबी पुलिस चेज के बाद हुआ मामले का पर्दाफाश।

डिजिटल डेस्क, तिरुवनंतपुरम। केरलम के करिपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां एक महिला ने दुबई से लाए गए सोने को हड़पने के लिए खुद के अपहरण की एक ऐसी फिल्मी साजिश रची, जिसने पुलिस के भी होश उड़ा दिए।

12 किलोमीटर तक चली खतरनाक पुलिस चेज और सीसीटीवी फुटेज ने इस अनोखे गोल्ड-स्मगलिंग कांड का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस जांच के मुताबिक, थालास्सेरी की रहने वाली प्रियंका नाम की महिला दुबई से करीब करीब 144 ग्राम सोना लेकर एयरपोर्ट पर उतरी थी। इस सोने को उसे एयरपोर्ट के बाहर इंतजार कर रहे जाबिर नाम के शख्स को सौंपना था।

लेकिन प्रियंका के मन में कुछ और ही चल रहा था। उसने जाबिर को सोना देने के बजाय उसे खुद हड़पने की साजिश रची। इसके लिए उसने कन्नूर के रहने वाले तीन युवकों श्रीलाल, प्रिंस और सुबिथ के साथ मिलकर अपने ही अपहरण का नाटक रच डाला।

मिली जानकारी शातिर प्रियंका ने अपनी इस साजिश में अपने ही पति और बच्चों को शामिल कर लिया, जिन्हें इस बात की कोई भनक तक नहीं थी। उसने श्रीलाल को अपने पति और बच्चों के साथ गाड़ी लेकर एयरपोर्ट पर बुलाया था। पुलिस का मानना है कि उसने परिवार को सिर्फ इसलिए साथ रखा ताकि किसी को शक न हो और मामला एक आम पारिवारिक यात्रा जैसा लगे।

यह पूरा वाकया सुबह करीब 11 बजे शुरू हुआ। करिपुर एयरपोर्ट के स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) इलाके में तस्करी के मामलों की जांच कर रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि एक नीले रंग की मारुति बलेनो कार के पीछे एक शख्स बहुत बुरी तरह से भाग रहा है।

कार में प्रियंका बैठी थी और वह तेजी से वहां से निकल रही थी। पुलिस अधिकारी को मामला अपहरण का लगा और उन्होंने तुरंत अपनी जीप से गाड़ी का पीछा करना शुरू कर दिया। यह रोमांचक पीछा करीब 12 किलोमीटर तक पुलिक्कल एंडियोरकुन्नू तक चला।

बीच रास्ते में जब पुलिस ने अपनी जीप से बलेनो कार को घेरने की कोशिश की, तो ड्राइवर ने अचानक गाड़ी को तेजी से रिवर्स किया और पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। हालांकि, पुलिस ने हार नहीं मानी और आखिरकार घेराबंदी कर गाड़ी को पकड़ ही लिया और उसमें सवार लोगों को दबोच लिया।

गौरतलब है कि पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि जो व्यक्ति कार के पीछे पैदल भाग रहा था, वह कोई और नहीं बल्कि जाबिर था वही शख्स जिसे दुबई से लाया गया सोना मिलना था। पुलिस ने जाबिर को भी गिरफ्तार कर लिया है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

बिजनेस • अखिल भारतीय

तमिलनाडु के स्वामी मंदिर में लोगों ने दिल खोल कर किया दान, दो करोड़ रुपये कैश सहित सोना-चांदी चढ़ाया

बिजनेस • अखिल भारतीय

तमिलनाडु के स्वामी मंदिर में लोगों ने दिल खोल कर किया दान, दो करोड़ रुपये कैश सहित सोना-चांदी की भेंट

बिजनेस • अखिल भारतीय

TDS/TCS पेमेंट की डेडलाइन: 7 नवंबर तक नहीं भरा टैक्स तो लगेगा भारी ब्याज, ऐसे करें भुगतान

बिजनेस • अखिल भारतीय

सिर्फ ₹15 में अनलिमिटेड 5G डेटा! जियो का नया धमाका, हॉटस्पॉट और स्पीड की पूरी जानकारी

बिजनेस • अखिल भारतीय

दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग 2026: 8 नवंबर को बाजार में निवेश से पहले जान लें ये 5 जरूरी नियम

बिजनेस • अखिल भारतीय

पेट्रोल-डीजल के दाम: 5 नवंबर 2026 को आपके शहर में क्या है नया रेट?

बिजनेस • अखिल भारतीय

US Midterm Election के बाद भारतीय बाजार में तेजी, Nifty-Sensex के सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल