मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से आगामी यूपी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। योगी आदित्यनाथ ने नितिन नवीन से की मुलाकात (फोटो- नितिन नवीन/x) जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में नीलू रंजन, नई दिल्ली। दो दिन तक प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद आगामी उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में दिल्ली में भी मंथन का दौर शुरू हो गया है।
इस सिलसिले में मथुरा की दूसरे दिन की बैठक खत्म करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली पहुंचे जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ चुनाव की रणनीति को लेकर गहन चर्चा हुई। मुख्यमंत्री योगी और गृहमंत्री अमित शाह की मुलाकात जल्द होने की भी चर्चा चल रही है।
भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों मथुरा की बैठक मुख्यतौर पर चुनाव के मु्द्दे तय और कार्यकर्ताओं को चुनावी मोड में लाने की तैयारी पर केंद्रित रही। वहां से भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों को स्पष्ट संदेश देने में सफल रही। लेकिन नितिन नवीन के साथ बैठक में बातचीत मुख्यतौर पर पार्टी की अंदरूनी चर्चाओं पर रही।
संगठन में कुछ तार अभी भी ढीले हैं। सरकार और संगठन में सामंजस्य को भी और बेहतर करने पर चर्चा हुई। सूत्रों अगले कुछ दिनों में भाजपा उत्तरप्रदेश में चुनावी मोड में दिखनी शुरू हो जाएगी।
मथुरा की बैठक के बाद जल्द ही अमित शाह का दौरा शुरू होने वाला है। बताया जा रहा है कि इस महीने शाह दो दिन उत्तरप्रदेश के दौरे पर होंगे। जहां अलग-अलग दो संभागों में स्थानीय पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जमीनी हकीकत का आकलन करेंगे और उसके अनुरूप चुनावी रणनीति कामंत्र भी देंगे।
इसके बाद दिसंबर के पहले पखवाड़े में उनकी बाकी बचे चार संभागों में भी इसी तरह की बैठक होगी। प्रदेश संगठन को अमित शाह के दौरे के लिए तारीखें तय करने के लिए कहा गया है। भाजपा उत्तरप्रदेश को छह संभागों के लिए अलग-अलग रणनीति पर काम करेगी।
इन छह संभागों के लिए दूसरे राज्यों से छह संगठन मंत्रियों की तैनाती का फैसला लिया जा चुका है। उन्हें तत्काल काम संभालने के लिए कह दिया गया है। भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्रो मोदी की 20 और अमित शाह की 18 रैलियों की योजना भी बना रही है।
लेकिन जरूरत पड़ने पर इसमें बदलाव भी किया जा सकता है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं