गुरुवार, 26 नवंबर 2026 11:15 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 13°C
ज्योतिष अखिल भारतीय 19,418 व्यूज

'महिला आरक्षण को हम लागू करके रहेंगे', अमित शाह का राहुल गांधी पर कटाक्ष, बोले- नाच न आवे आंगन टेढ़ा

DARSH NEWS डेस्क • 26 Nov 2026, 10:12 PM IST
'महिला आरक्षण को हम लागू करके रहेंगे', अमित शाह का राहुल गांधी पर कटाक्ष, बोले- नाच न आवे आंगन टेढ़ा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संविधान गौरव दिवस पर राहुल गांधी को संविधान और संवैधानिक संस्थाओं के अपमान का आरोप लगाते हुए घेरा। महिला आरक्षण को हम लागू करके रहेंगे। (फाइल) शाह ने राहुल गांधी पर संविधान अपमान का आरोप लगाया।

राहुल की हार पर 'नाच न आवे, आंगन टेढ़ा' मुहावरा कहा। गृह मंत्री ने महिला आरक्षण लागू होने का दृढ़ दावा किया। संविधान गौरव दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को संविधान और संवैधानिक संस्थाओं के अपमान का आरोप लगाते हुए आड़े हाथों ले लिया।

कहा- 'हम भी बहुत लंबा समय विपक्ष में बैठे हैं। आपकी कई बातों सहमति नहीं थी, लेकिन हमने कभी सड़क पर बहस की मांग नहीं की। कभी देश की अदालतों को अच्छा-बुरा नहीं कहा।

कभी देश की संसद में चर्चा को ठुकराया नहीं है। हमने कभी चुनाव आयोग का अपमान नहीं किया है। हमने कभी चुनावी प्रक्रिया को सिरे से नकारा नहीं है।

राहुल की समस्या यह है कि 20 साल से लगातार चुनाव हार रहे हैं। जब से वह आए हैं, एक भी विजय भाग्य में नहीं आई है। उत्तर भारत में एक कहावत है- नाच न आवे, आंगन टेढ़ा।

' वहीं यह भी स्पष्ट कर दिया कि 33 प्रतिशत महिला आरक्षण मिलेगा ही मिलेगा, कांग्रेस इसे रोक नहीं सकती है। गौरतलब है कि 30 नवंबर से मानसून सत्र का विस्तार बुलाया जा रहा है। इसमें महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पारित कराने की कोशिश होगी।

भाजपा दिल्ली प्रदेश इकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गृह मंत्री ने विपक्ष द्वारा कई दिनों से की जा रही सत्ता परिवर्तन, भारत में नेपाल और बांग्लादेश जैसे हालात जैसी बातों का उल्लेख किए बिना इशारों में जवाब दिया। बोले- संविधान निर्माताओं ने तय किया था कि सत्ता मिलेगी भी जनता के माध्यम से और जाएगी भी जनता के माध्यम से।

सत्ता किसको देनी है, यह जनता को तय करने का अधिकार दे दिया। उन्होंने कहा कि संविधान की मूल प्रति में प्रभु श्रीराम का अयोध्या आगमन, भगवान बुद्ध, भगवान महावीर, गुरु गोविंद सिंह जी, रानी लक्ष्मीबाई, दांडी यात्रा और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र लगाकर संविधान के एक-एक अध्याय की शुरुआत हुई है।

आज जो लोग हाथ में संविधान लेकर घूम रहे हैं, उनको मेरा आग्रह है कि संसद की लाइब्रेरी में जाकर पंद्रह मिनट निकालकर संविधान की भावना को समझने के लिए नंदलाल बोस के चित्रों को देखें। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तंज कसा कि संविधान को सम्मान देने के दो तरीके हैं। कोई संविधान को पॉकेट में रखकर लहरा भी सकता है, जनता को दिखा सकता है और दूसरा तरीका है जिसमें संविधान की कसौटियां पर व्यक्ति और राजनीतिक दल के नाते खरा उतरना होता है।

जो लोग संविधान का दिखावे के लिए उपयोग करते हैं, वह संविधान को फुलस्टॉप-कॉमा में पढ़ने की बजाए उसकी भावना को समझने का प्रयास करेंगे तो शायद आगे फायदा होगा। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

ज्योतिष • Prayagraj

आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को SC से राहत, हाई कोर्ट का CBI और ED जांच वाला फैसला पलटा

ज्योतिष • अखिल भारतीय

'मेरी बात को गलत पेश किया गया', शिकागो में हमास और इजरायल पर टिप्पणी की आलोचना के बाद राहुल गांधी ने दी सफाई

ज्योतिष • अखिल भारतीय

'यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं। ', शिव-पार्वती वाली पोस्ट पर स्वामी परमात्मानंद की राहुल और प्रियंका को चिट्ठी

ज्योतिष • अखिल भारतीय

'आतंकवाद रुके, तभी होगी बातचीत', शिकागो यूनिवर्सिटी में पाकिस्तानी छात्र को राहुल गांधी का जवाब

ज्योतिष • अखिल भारतीय

'आतंकवाद रुके, तभी होगी बातचीत', शिकागो यूनिवर्सिटी में पाकिस्तान छात्र को राहुल गांधी का जवाब

ज्योतिष • अखिल भारतीय

'मैं अपनी गर्लफ्रेंड को उसी रेस्तरां में ले गया जहां। ', मां सोनिया की किताब की लॉन्चिंग पर राहुल ने खोले कई राज

ज्योतिष • अखिल भारतीय

प्यार, नुकसान और खराब चिकन। सोनिया की किताब लॉन्चिंग पर गांधी परिवार ने खोले कई पुराने राज

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल