राहुल गांधी ने शिकागो यूनिवर्सिटी में इजरायल पर दिए अपने बयानों को गलत तरीके से पेश किए जाने की बात कही है। राहुल गांधी ने शिकागो में दिए गये अपने बयान पर दी सफाई। (फोटो-रॉयटर्स) राहुल गांधी ने इजरायल पर अपने बयान गलत पेश होने की बात कही।
तुषार गांधी ने राहुल के स्पष्टीकरण के लिए आभार व्यक्त किया है। राहुल ने कहा भारत की विदेश नीति इजरायल के हितों पर आधारित नहीं। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।
इजरायल के साथ भारत के संबंधों को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के हालिया बयान पर मचे बवाल के बीच महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी ने रविवार को इस मामले पर अपना रुख स्पष्ट करने के लिए राहुल गांधी का आभार जताया है। तुषार गांधी के मुताबिक राहुल ने उनसे हुई बातचीत में साफ किया है कि शिकागो यूनिवर्सिटी में दिए गए उनके बयानों को गलत तरह से पेश किया गया था।
तुषार गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'इजरायल पर आपके बयानों को लेकर मेरी टिप्पणियों का जवाब देने के लिए राहुल गांधी आपका धन्यवाद' एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तुषार ने बताया कि राहुल गांधी ने उनसे बातचीत में स्वीकार किया कि गाजा में इजरायल की सैन्य कार्रवाई गलत थी।
राहुल ने स्पष्ट किया कि भले ही रक्षा कारणों से भारत के इजरायल के साथ संबंध हैं, लेकिन भारत की विदेश नीति इजरायल के हितों पर आधारित नहीं हो सकती। कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि शिकागो यूनिवर्सिटी में हुई बातचीत का पूरा वीडियो देखने से सभी संदेह दूर हो जाएंगे। दरअसल शिकागो यूनिवर्सिटी में छात्रों के साथ संवाद के दौरान भारत-इजरायल संबंधों पर पूछे गए एक सवाल पर राहुल गांधी ने कहा था, 'इजरायल के साथ हमारे अच्छे संबंध हैं।
हम इजरायल से हथियार खरीदते हैं और यह अच्छी बात है। लेकिन पूरे सम्मान के साथ कहना चाहूंगा कि हम इजरायल से कहीं बड़े हैं। ' राहुल गांधी ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा, 'हम 1.
5 अरब लोगों का देश है और हमारी विदेश नीति इस बात पर आधारित है होनी चाहिए कि हमारे लिए क्या अच्छा है न कि इस बात पर कि किसी और के लिए क्या अच्छा है। '।
पाठक प्रतिक्रियाएं