रविवार, 15 नवंबर 2026 11:13 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
ज्योतिष अखिल भारतीय 16,552 व्यूज

'भारतीय लोकतंत्र में विदेशी दखल चाहते हैं राहुल गांधी', भारत समिट में यूरोपीय नेता के बयान पर किरेन रिजिजू ने साधा निशाना

DARSH NEWS डेस्क • 15 Nov 2026, 10:57 PM IST
'भारतीय लोकतंत्र में विदेशी दखल चाहते हैं राहुल गांधी', भारत समिट में यूरोपीय नेता के बयान पर किरेन रिजिजू ने साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर भारतीय लोकतंत्र में विदेशी दखल चाहने और मोदी सरकार को हटाने के लिए विदेशी समर्थन मांगने का आरोप लगाया है। किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर साधा निशाना रिजिजू ने राहुल गांधी पर विदेशी दखल चाहने का आरोप लगाया। राहुल ने हैदराबाद समिट में विदेशी नेता के बयान का समर्थन किया।

भाजपा ने राहुल गांधी के विदेशी मदद मांगने पर सवाल उठाए। जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को कांग्रेस खासकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को घेरा।

कहा- राहुल गांधी भारतीय लोकतंत्र में विदेशी दखल चाहते हैं और सत्तारूढ़ नरेन्द्र मोदी सरकार को हटाने के लिए विदेशी समर्थन मांग रहे हैं। रिजिजू की यह टिप्पणी कांग्रेस की ओर से हैदराबाद में आयोजित भारत समिट के दौरान यूरोपीय नेता गियाकोमो फिलिबेक के उस दावे के बाद आई, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है।

इटालियन राजनीतिज्ञ और यूरोपीय समाजवादियों के दल (पीईएस) के महासचिव फिलिबेक ने कहा था कि इसकी रक्षा का सबसे अच्छा तरीका राहुल गांधी और कांग्रेस के साथ खड़ा होना है। भारत में लोकतंत्र से जुड़ी चुनौतियों पर वैश्विक ध्यान खींचने के लिए अंतरराष्ट्रीय बैठकें और सम्मेलन अहम हैं।

साथ ही उन्होंने टिप्पणी की थी- "वोट चोर, गद्दी छोड़ो। " यहां बता दें कि जब फिलिबेक यह टिप्पणियां कर रहे थे तो राहुल गांधी अपनी सीट पर बैठकर तालियां बजा रहे थे। एएनआइ , एक्स पर बिना किसी का नाम लिए केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने भारत के घरेलू मामलों में विदेशी राजनीतिक हस्तियों के हस्तक्षेप की कड़ी आलोचना की।

उन्होंने देश को निशाना बनाकर की गई बाहरी टिप्पणियों पर राजनीतिक प्रतिक्रियाओं को लेकर भी सवाल उठाए। रिजीजू ने लिखा- क्या आपने कभी किसी विदेशी के भारत का अपमान करने पर किसी को हंसते देखा है? मैं यह नहीं पूछ रहा हूं कि कौन-सा भारतीय विदेश जाकर भारत का अपमान करता है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी हैदराबाद में तेलंगाना सरकार की मेजबानी में हुए भारत समिट में विदेशी प्रतिनिधियों के सामने मोदी सरकार को हटाने की गुहार लगा रहे थे। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

ज्योतिष • अखिल भारतीय

'प्रधानमंत्री मोदी ऐसा नहीं करते', राहुल गांधी के फोन टैपिंग के दावे पर बोले सैम पित्रोदा

ज्योतिष • अखिल भारतीय

'कुछ लोग संविधान और लोकतंत्र को अपनी जेब में समझते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर कसा तंज

ज्योतिष • अखिल भारतीय

'अगला लक्ष्य दिमागी नक्सलियों का खात्मा', किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा पलटवार

ज्योतिष • अखिल भारतीय

'राहुल से पहले भी था एक बेटा, पैदा होते ही छिन गई थी खुशियां'; सोनिया गांधी ने साझा किया दर्द

ज्योतिष • अखिल भारतीय

'24 घंटे बीत चुके हैं, मोदी जी', राहुल गांधी ने विदेशी संबंधों पर पीएम मोदी को खुली बहस की फिर दी चुनौती

ज्योतिष • अखिल भारतीय

'गोद में बैठना और हाथ थामे रखना', इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल-प्रियंका ने शेयर किया भावुक पोस्ट

ज्योतिष • अखिल भारतीय

'IDBI बैंक की हालत बहुत खराब थी', राहुल गांधी के आरोप पर निर्मला सीतारमण का पलटवार

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल