मसूरी में देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मसूरी के पिक्चर पैलेस चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। 

ताज़ा अपडेट के लिए जुड़े रहें

इस ख़बर से जुड़ी हर नई जानकारी हमारी टीम लगातार अपडेट कर रही है।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार का पुतला दहन किया। 

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि आम जनता को राहत देने के लिए महंगाई और बेरोजगारी पर तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए। 

संपादक की पसंद: महत्वपूर्ण ख़बरें

दर्श न्यूज़ प्रीमियम पर पढ़ें आज की सबसे महत्वपूर्ण और विश्लेषणात्मक ख़बरें।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण आम जनता लगातार आर्थिक संकट का सामना कर रही है। 

उन्होंने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है, लेकिन सरकार जनता की समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दे रही। 

ताज़ा अपडेट के लिए जुड़े रहें

इस ख़बर से जुड़ी हर नई जानकारी हमारी टीम लगातार अपडेट कर रही है।

इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि आज देश की जनता महंगाई की मार से परेशान है, जबकि केंद्र सरकार केवल बड़े-बड़े दावे करने में व्यस्त है। 

उन्होंने आरोप लगाया कि रोजगार के अवसर लगातार कम हो रहे हैं और युवा भविष्य को लेकर चिंतित हैं।वहीं पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने केंद्र सरकार की विदेश नीति और आर्थिक फैसलों पर सवाल उठाते हुए कहा कि वर्तमान नीतियों के कारण देश कई आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उद्योगों के बंद होने और कंपनियों के दूसरे देशों में जाने से बेरोजगारी तेजी से बढ़ रही है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वर्ष 2014 में किए गए कई वादे आज तक पूरे नहीं हुए हैं। 

संपादक की पसंद: महत्वपूर्ण ख़बरें

दर्श न्यूज़ प्रीमियम पर पढ़ें आज की सबसे महत्वपूर्ण और विश्लेषणात्मक ख़बरें।

उन्होंने दावा किया कि जनता अब सरकार की नीतियों को समझ चुकी है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी। इस मौके पर अनुज गुप्ता, जसबीर कौर, जगपाल गुसाई, सौरभ सोनकर, राजीव अग्रवाल, महिमानंद, तेजपाल रौथाण, वसीम खान, नागेन्द्र उनियाल सहित कई लोग मौजूद थे।