पहाड़ों की रानी मसूरी में गुरूवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पानी के टैंकर चालक की मौत हो गई। मसूरी-देहरादून मार्ग पर गज्जी बैंड के पास पानी से भरा टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। 

ताज़ा अपडेट के लिए जुड़े रहें

इस ख़बर से जुड़ी हर नई जानकारी हमारी टीम लगातार अपडेट कर रही है।

हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। 

मसूरी कोतवाल देवेन्द्र चौहान ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे बजे टैंकर संख्या यूए07-एल-4065, जो मसूरी झील से पानी भरकर मसूरी की ओर आ रहा था, गज्जी बैंड के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया है। 

संपादक की पसंद: महत्वपूर्ण ख़बरें

दर्श न्यूज़ प्रीमियम पर पढ़ें आज की सबसे महत्वपूर्ण और विश्लेषणात्मक ख़बरें।

सूचना मिलते ही कोतवाली मसूरी पुलिस आपदा उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची और स्थानीय नागरिकों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। 

पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल चालक को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला और तत्काल निजी वाहन से सिविल अस्पताल मसूरी पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान चालक ने दम तोड़ दिया। 

ताज़ा अपडेट के लिए जुड़े रहें

इस ख़बर से जुड़ी हर नई जानकारी हमारी टीम लगातार अपडेट कर रही है।

मृतक की पहचान अक्षय असवाल पुत्र प्रेम सिंह असवाल निवासी ग्राम सभा दुधई, ब्लॉक सहसपुर, जनपद देहरादून, उम्र लगभग 25 वर्ष के रूप में हुई है। 

मसूरी उप जिला चिकित्सालय के डाक्टर प्रशांत ने बताया कि मृतक को मृतक अवस्था में अस्पताल लाया गया था उन्होंने कहा कि मृतक की पूरी जांच की गई है सर्वे गंभीर चोटहने के कारण मृतक की मौत हुई होगी पोस्टमार्टम की कार्रवाई होने के बाद स्पष्ट रूप से मौत के कर्म का पता लग पाएगा मसूरी कोतवाल देवेंद्र चौहान ने बताया कि हादसे के समय टैंकर पूरी तरह पानी से भरा हुआ था।  

संपादक की पसंद: महत्वपूर्ण ख़बरें

दर्श न्यूज़ प्रीमियम पर पढ़ें आज की सबसे महत्वपूर्ण और विश्लेषणात्मक ख़बरें।

पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।मसूरी पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है, हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। 

पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मसूरी-देहरादून मार्ग पर कई स्थानों पर तीखे मोड़, संकरी सड़क और सुरक्षा इंतजामों की कमी के कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। 

ताज़ा अपडेट के लिए जुड़े रहें

इस ख़बर से जुड़ी हर नई जानकारी हमारी टीम लगातार अपडेट कर रही है।

लोगों ने प्रशासन से मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, क्रैश बैरियर लगाने और चेतावनी संकेत बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।