पर्यटन नगरी मसूरी के प्रतिष्ठित सेंट जॉर्ज कॉलेज में शुक्रवार को दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘मैनर फैस्ट’ का भव्य शुभारंभ उत्साह और रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच हुआ। 

ताज़ा अपडेट के लिए जुड़े रहें

इस ख़बर से जुड़ी हर नई जानकारी हमारी टीम लगातार अपडेट कर रही है।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर माहौल को जीवंत बना दिया। महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर विद्यालय परिसर सांस्कृतिक रंगों और युवा ऊर्जा से सराबोर नजर आया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मसूरी के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट  राहुल आनंद  रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि और उनकी पत्नी डॉ. अमीशा आनंद,  को विद्यालय की ओर से पौधे एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

संपादक की पसंद: महत्वपूर्ण ख़बरें

दर्श न्यूज़ प्रीमियम पर पढ़ें आज की सबसे महत्वपूर्ण और विश्लेषणात्मक ख़बरें।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के चारों सदनों के कप्तानों ने स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और टीम भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने की शपथ ली। इसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक और बौद्धिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 

महोत्सव के पहले दिन इंडियन और वेस्टर्न सोलो सिंगिंग, ग्रुप सिंगिंग, बैंड प्रतियोगिता, डम शराड, क्विज, स्पेल बी तथा फोटोग्राफी प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों और निर्णायकों को खूब प्रभावित किया। 

ताज़ा अपडेट के लिए जुड़े रहें

इस ख़बर से जुड़ी हर नई जानकारी हमारी टीम लगातार अपडेट कर रही है।

संगीत प्रतियोगिताओं में जहां सुरों की मधुरता देखने को मिली, वहीं क्विज और स्पेल बी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की ज्ञान क्षमता और आत्मविश्वास झलकता नजर आया। 

कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका इरफान शेख, अमोस डिवैसी, हिमांशु ग्रोवर, तेजस्वी कुमार, गौरव कुमार, निखिल राणा और प्रतिभा द्विवेदी शाह ने निभाई। 

संपादक की पसंद: महत्वपूर्ण ख़बरें

दर्श न्यूज़ प्रीमियम पर पढ़ें आज की सबसे महत्वपूर्ण और विश्लेषणात्मक ख़बरें।

निर्णायकों ने प्रतिभागियों की रचनात्मकता और प्रस्तुति की सराहना की। मुख्य अतिथि राहुल आनंद ने विद्यालय प्रबंधन की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। 

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को विकसित करते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य ब्रदर जयसीलन ने कहा कि ‘मैनर फैस्ट’ का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच प्रदान करना है। 

ताज़ा अपडेट के लिए जुड़े रहें

इस ख़बर से जुड़ी हर नई जानकारी हमारी टीम लगातार अपडेट कर रही है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। 

इस अवसर पर उनके साथ सुपीरियर ब्रदर ब्रिटो, प्रधानाचार्य ब्रदर जयसीलन, उप-प्रधानाचार्य ब्रदर सिल्वानुस करकैटा, कल्चरल को-ऑर्डिनेटर दीपाली बल्लभ सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

संपादक की पसंद: महत्वपूर्ण ख़बरें

दर्श न्यूज़ प्रीमियम पर पढ़ें आज की सबसे महत्वपूर्ण और विश्लेषणात्मक ख़बरें।