आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर मसूरी पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। 

ताज़ा अपडेट के लिए जुड़े रहें

इस ख़बर से जुड़ी हर नई जानकारी हमारी टीम लगातार अपडेट कर रही है।

इसी क्रम में कोतवाली मसूरी में पीस कमेटी, सीएलजी सदस्यों, जनप्रतिनिधियों और मस्जिदों के मौलवियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। 

बैठक में पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। 

संपादक की पसंद: महत्वपूर्ण ख़बरें

दर्श न्यूज़ प्रीमियम पर पढ़ें आज की सबसे महत्वपूर्ण और विश्लेषणात्मक ख़बरें।

मसूरी कोतवाल देवेन्द्र चौहान नें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर आयोजित बैठक में पुलिस अधिकारियों ने सभी समुदायों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि बकरीद पर्व को पारंपरिक सौहार्द और शांति के साथ मनाया जाए। 

पुलिस ने सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री साझा न करने की अपील की। साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा गया।

ताज़ा अपडेट के लिए जुड़े रहें

इस ख़बर से जुड़ी हर नई जानकारी हमारी टीम लगातार अपडेट कर रही है।

बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों, पीस कमेटी सदस्यों और मौलवियों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। 

उन्होंने कहा कि मसूरी की गंगा-जमुनी तहजीब और भाईचारे की परंपरा को कायम रखते हुए पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाएगा। 

संपादक की पसंद: महत्वपूर्ण ख़बरें

दर्श न्यूज़ प्रीमियम पर पढ़ें आज की सबसे महत्वपूर्ण और विश्लेषणात्मक ख़बरें।

मसूरी पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें और आपसी सौहार्द की मिसाल कायम रखें।