पर्यटन नगरी मसूरी में आवारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। षनिवार को सुबह एक आवारा सांड ने मॉर्निंग वॉक पर निकले एक बुजुर्ग पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
ताज़ा अपडेट के लिए जुड़े रहें
इस ख़बर से जुड़ी हर नई जानकारी हमारी टीम लगातार अपडेट कर रही है।
घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग सुबह अपने पालतू कुत्ते के साथ टहलने निकले थे।
इसी दौरान सड़क किनारे खड़े एक सांड ने अचानक उन पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सांड ने बुजुर्ग को दो से तीन बार जोरदार टक्कर मारी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए।
संपादक की पसंद: महत्वपूर्ण ख़बरें
दर्श न्यूज़ प्रीमियम पर पढ़ें आज की सबसे महत्वपूर्ण और विश्लेषणात्मक ख़बरें।
मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह सांड को वहां से भगाया और घायल बुजुर्ग को संभालकर उनके घर पहुंचाया। घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नगर पालिका और प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी बढ़ गई है।
ताज़ा अपडेट के लिए जुड़े रहें
इस ख़बर से जुड़ी हर नई जानकारी हमारी टीम लगातार अपडेट कर रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इन दिनों माल रोड, लाइब्रेरी चौक, कुलड़ी बाजार और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है।
कई बार सांड और बेल सड़क के बीचोंबीच घूमते रहते हैं, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
संपादक की पसंद: महत्वपूर्ण ख़बरें
दर्श न्यूज़ प्रीमियम पर पढ़ें आज की सबसे महत्वपूर्ण और विश्लेषणात्मक ख़बरें।
लोगों का कहना है कि पर्यटन सीजन के दौरान भारी भीड़ के बीच आवारा पशु कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं।
स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि बाजार और मुख्य मार्गों पर घूम रहे आवारा पशुओं को तत्काल हटाया जाए। लोगों ने कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
ताज़ा अपडेट के लिए जुड़े रहें
इस ख़बर से जुड़ी हर नई जानकारी हमारी टीम लगातार अपडेट कर रही है।