रविवार, 22 नवंबर 2026 11:21 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
देश अखिल भारतीय 19,035 व्यूज

मणिपुर में जहरीली शराब पीने से अबतक 16 की मौत, 600 अस्पताल में भर्ती

DARSH NEWS डेस्क • 22 Nov 2026, 12:07 AM IST
मणिपुर में जहरीली शराब पीने से अबतक 16 की मौत, 600 अस्पताल में भर्ती

मणिपुर के चंदेल जिले में जहरीली शराब पीने से अब तक 16 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 600 से अधिक अस्पताल में भर्ती हैं। चंदेल जिले में जहरीली शराब से 16 लोगों की मौत। 600 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती, छह गिरफ्तार।

सरकार ने घटना की जांच के लिए समिति गठित की। डिजिटल डेस्क, इंफाल। मणिपुर के के चंदेल जिले में जहरीली शराब पीने से पिछले कुछ दिनों में 16 लोगों की मौत हो गई है।

इनमें से तीन लोगों की मौत शनिवार को हुई। पुलिस महानिरीक्षक थेमथिंग नगहसांग्वा ने बताया कि 18 नवंबर से चंदेल जिले के चकपिकारोंग उपमंडल और आसपास के इलाकों में लोग शराब पीने के बाद बीमार पड़ रहे हैं। अब तक करीब 600 लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

इन लोगों ने कथित तौर पर मिलावटी शराब पी थी। मामले में कथित तौर पर जहरीली शराब की आपूर्ति करने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस शराब के स्रोत का पता लगाने में जुटी है।

नगहसांग्वा ने कहा, जिला प्रशासन, पुलिस, आबकारी और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने चंदेल के सुगनू और चकपीकरोंग में अस्पतालों में जाकर मरीजों का हालचाल जाना और राहत कार्यों का जायजा भी लिया है। मणिपुर सरकार ने घटना की जांच के लिए उच्चस्तरीय जांच समिति भी गठित की है।

समिति शराब के स्रोत, उसमें मौजूद रसायनों, मौतों के कारणों और प्रशासनिक लापरवाही संबंधी पहलुओं की जांच करेगी। उसे एक महीने के भीतर रिपोर्ट सौंपनी होगी। मणिपुर पुलिस और आबकारी विभाग की टीमों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

उन्हें निरीक्षण अभियान चलाने, अवैध शराब जब्त करने और बिक्री केंद्रों तथा उत्पादन इकाइयों से नमूने लेकर प्रयोगशाला में जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने अस्पतालों में जाकर उपचार करा रहे मरीजों से मुलाकात की थी।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस त्रासदी को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कोई हादसा नहीं, बल्कि राज्य सरकार की लापरवाही का नतीजा है। राहुल ने शनिवार को एक्स पर पोस्ट कर कहा कि इस मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

साथ ही प्रभावित परिवारों को बिना देरी उचित मुआवजा और हर संभव सहायता दी जानी चाहिए। राहुल ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और अस्पताल में भर्ती लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। राहुल ने मणिपुर की मौजूदा स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि पहले हिंसा ने सैकड़ों घरों को तबाह किया और अब जहरीली शराब लोगों के परिवारों को उजाड़ रही है, लेकिन सरकार अब भी सोई हुई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी लाइन प्रोजेक्ट का अंतिम चरण: चांपा स्टेशन को जोड़ने का काम शुरू, 10 गाड़ियां रद

देश • अखिल भारतीय

छत्तीसगढ़: 'अकवान' ने धो दिया मौसम का रिकॉर्ड, बिलासपुर में दिनभर छाया रहा कोहरा

देश • अखिल भारतीय

नेपाल पीएम बालेन्द्र शाह आज पहुंचेंगे दिल्ली, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात; सीमा-ऊर्जा जैसे मुद्दों पर होगी चर्चा

देश • Kota

राजस्थान: कोटा के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: 35 दिनों में 7 प्रसूताओं की मौत, सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल

देश • Bhopal

भोपाल से जबलपुर और पंजाब तक ‘बंटी-बबली’ के खिलाफ शिकायतें, प्रॉपर्टी के नाम करोड़ों की ठगी; पुलिस ने रिमांड पर लिया

देश • अखिल भारतीय

राजस्थान: तेज रफ्तार कार ट्रांसफॉर्मर से टकराई, धूं-धूं कर जलने लगी गाड़ी; 6 लोग बाल-बाल बचे

देश • अखिल भारतीय

उत्तर भारत में ठंड की शुरुआत, यूपी-राजस्थान और हिमाचल में भी गिरेगा पारा; दिन-रात के तापमान में रहेगा अंतर

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल