रविवार, 22 नवंबर 2026 11:15 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
देश अखिल भारतीय 6,859 व्यूज

छत्तीसगढ़: 'अकवान' ने धो दिया मौसम का रिकॉर्ड, बिलासपुर में दिनभर छाया रहा कोहरा

DARSH NEWS डेस्क • 22 Nov 2026, 07:23 AM IST
छत्तीसगढ़: 'अकवान' ने धो दिया मौसम का रिकॉर्ड, बिलासपुर में दिनभर छाया रहा कोहरा

शुक्रवार को दिनभर हुई झमाझम वर्षा के बाद शनिवार सुबह बिलासपुर को घने कोहरे ने अपनी आगोश में ले लिया। आसमान में काले वादल छाए रहे और रुक रुककर फुहारें गिरती रहीं। 'अकवान' ने धो दिया मौसम का रिकॉर्ड, बिलासपुर में दिनभर छाया रहा कोहरा वातावरण में नमी और ठंडी हवाओं ने मौसम को खुशनुमा बना दिया शुक्रवार को दिनभर हुई झमाझम वर्षा, तापमान में सामान्य से 7.

1 डिग्री पहुंचा बिलासपुर। समुद्री तूफान 'अकवान' ने न्यावधानी के मौसम का मिजाज ऐसा बदला है कि शहर हिल स्टेशन जैसी अनुभूत्ति कराने लगा है। कैलेंडर में भले नवंबर है, अहसास सावन का हो रहा है।

75. 4 मिमी वर्षा, दिन के तापमान में सामान्य से 7. 1 डिग्री की गिरावट और शनिवार को घने कोहरे ने मौसम का रंग बदल दिया।

सावन जैसी फुहारों और पहाड़ी ठंडक के आकर्षण में रविवार की छु‌ट्टी पर पर्यटक पेंड्रीड और अमरकंटक का रुख करने की तैयारी में हैं। शुक्रवार को दिनभर हुई झमाझम वर्षा के बाद शनिवार सुबह बिलासपुर को घने कोहरे ने अपनी आगोश में ले लिया। आसमान में काले वादल छाए रहे और रुक रुककर फुहारें गिरती रहीं।

वातावरण में नमी और ठंडी हवाओं ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। हालांकि किसानों के लिए यह बदला मिजाज चिंता का कारण है। खेतों में खड़ी फसल और कृषि कार्य प्रभावित होने की आशंका है, जबकि यूमने-फिरने के शौकीनों के लिए यह मौसम किसी सौगात से कम नहीं।

मौसम के आंकड़े भी बदलाव की गवाही दे रहे हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 84 डिग्री कम था। शनिवार को अधिकतम तापमान 22.

9 डिग्री दर्ज किया गया जी सामान्य से 7. 1 डिग्री नीचे है। न्यूनतम तापमान 19.

6 डिग्री रहा। पैड्रारोड का न्यूनतम तापमान 16. 6 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।

इस बीच रविवार की छुट्टी को देखते हुए परिवारों ने पहाड़ों पर्यटन स्थलों का कार्यक्रम बनाया है। होटल और वाहनों की बुकिंग भी हो रही है। अमरकंटक और पेंडूरोड का कोहरा, हरियाली और ठंडक पर्यटकों को आकर्षित कर रही है।

मौसम विशेषज्ञ अब्दुल सिराज खान के मुताबिक रविवार 22 नवंबर को आसमान में बादल छाए रहेंगे। दीपहर और शाम के समय हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। 23 नवंबर से मौसम में बदलाव शुरू होगा, जबकि 24 नवंबर से ठंड तेजी से बढ़ने के आसार हैं।

ऐसे में रविवार की पर्यटन योजना बनाने वालों को वर्षा और कोहरे को ध्यान में रखकर निकलना होगा। समुद्री तूफान अकवन का असर अमरकंटक में भी जारी है। शुक्रवार रात रुक-रुककर हुई वर्षा के बाद शनिवार सुबह पूरी पचित्र नगरी घने कोहरे लिपटी नजर आई।

मां नर्मदा उद्धम स्थल और रामघाट पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को भी मौसम के कारण दिनचर्या बदलनी में पड़ी। बुध से वाहन चालको को परेशानी हुई। तह और प्राकृतिक नजारों ने पर्यटन का आकर्षण बढ़ा दिया।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी लाइन प्रोजेक्ट का अंतिम चरण: चांपा स्टेशन को जोड़ने का काम शुरू, 10 गाड़ियां रद

देश • अखिल भारतीय

नेपाल पीएम बालेन्द्र शाह आज पहुंचेंगे दिल्ली, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात; सीमा-ऊर्जा जैसे मुद्दों पर होगी चर्चा

देश • Kota

राजस्थान: कोटा के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: 35 दिनों में 7 प्रसूताओं की मौत, सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल

देश • Bhopal

भोपाल से जबलपुर और पंजाब तक ‘बंटी-बबली’ के खिलाफ शिकायतें, प्रॉपर्टी के नाम करोड़ों की ठगी; पुलिस ने रिमांड पर लिया

देश • अखिल भारतीय

मणिपुर में जहरीली शराब पीने से अबतक 16 की मौत, 600 अस्पताल में भर्ती

देश • अखिल भारतीय

राजस्थान: तेज रफ्तार कार ट्रांसफॉर्मर से टकराई, धूं-धूं कर जलने लगी गाड़ी; 6 लोग बाल-बाल बचे

देश • अखिल भारतीय

उत्तर भारत में ठंड की शुरुआत, यूपी-राजस्थान और हिमाचल में भी गिरेगा पारा; दिन-रात के तापमान में रहेगा अंतर

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल