रविवार, 22 नवंबर 2026 11:21 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
देश Kota 4,136 व्यूज

राजस्थान: कोटा के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: 35 दिनों में 7 प्रसूताओं की मौत, सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल

DARSH NEWS डेस्क • 22 Nov 2026, 02:00 AM IST
राजस्थान: कोटा के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: 35 दिनों में 7 प्रसूताओं की मौत, सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल

राजस्थान में कोटा जिले के जेके लोन अस्पताल में प्रसूताओं की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार देर रात इलाज के दौरान एक और गर्भवती महिला की मौत हो गई। कोटा के सरकारी अस्पताल में 35 दिनों में सात प्रसूताओं की मौत (सांकेतिक तस्वीर) एक साल में कोटा के सरकारी अस्पतालों में करीब 30 प्रसूताओं की मौत हुई अब उपचार में लापरवाही सहित सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है ।

राजस्थान में कोटा जिले के जेके लोन अस्पताल में प्रसूताओं की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार देर रात इलाज के दौरान एक और गर्भवती महिला की मौत हो गई। बता दें कि मध्य प्रदेश के श्योपुर जिला अस्पताल से महिला को बेहद गंभीर हालत में कोटा रेफर किया गया था।

यहां शुक्रवार रात 10 बजे उसने दम तोड़ दिया। इसके साथ ही पिछले 35 दिनों में जेके लोन अस्पताल में 8 मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें 7 प्रसूताएं शामिल हैं।

गौरतलब है कि इस वर्ष अब तक कोटा के सरकारी अस्पतालों में करीब 30 प्रसूताओं की मौत हुई है। हालांकि, प्रशासन के रिकॉर्ड में मात्र 13 प्रसूताओं के नाम दर्ज हैं। अधिकांश मौतें प्रसव के बाद अधिक रक्तस्राव, मल्टी-आर्गन डिस्फंक्शन सिंड्रोम और समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण हुई हैं।

चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने बताया कि दवाओं की गुणवत्ता, ऑपरेशन थिएटर, उपकरणों में संक्रमण और उपचार में लापरवाही सहित सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी लाइन प्रोजेक्ट का अंतिम चरण: चांपा स्टेशन को जोड़ने का काम शुरू, 10 गाड़ियां रद

देश • अखिल भारतीय

छत्तीसगढ़: 'अकवान' ने धो दिया मौसम का रिकॉर्ड, बिलासपुर में दिनभर छाया रहा कोहरा

देश • अखिल भारतीय

नेपाल पीएम बालेन्द्र शाह आज पहुंचेंगे दिल्ली, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात; सीमा-ऊर्जा जैसे मुद्दों पर होगी चर्चा

देश • Bhopal

भोपाल से जबलपुर और पंजाब तक ‘बंटी-बबली’ के खिलाफ शिकायतें, प्रॉपर्टी के नाम करोड़ों की ठगी; पुलिस ने रिमांड पर लिया

देश • अखिल भारतीय

मणिपुर में जहरीली शराब पीने से अबतक 16 की मौत, 600 अस्पताल में भर्ती

देश • अखिल भारतीय

राजस्थान: तेज रफ्तार कार ट्रांसफॉर्मर से टकराई, धूं-धूं कर जलने लगी गाड़ी; 6 लोग बाल-बाल बचे

देश • अखिल भारतीय

उत्तर भारत में ठंड की शुरुआत, यूपी-राजस्थान और हिमाचल में भी गिरेगा पारा; दिन-रात के तापमान में रहेगा अंतर

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल