सोमवार, 09 नवंबर 2026 07:19 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 19°C
देश अखिल भारतीय 8,117 व्यूज

दिल्ली से 30 किलोमीटर दूर यह शहर बना गैस चैंबर, हवा जहरीली होने की 10 बड़ी वजह जानिए

DARSH NEWS डेस्क • 09 Nov 2026, 06:13 PM IST
दिल्ली से 30 किलोमीटर दूर यह शहर बना गैस चैंबर, हवा जहरीली होने की 10 बड़ी वजह जानिए

दीवाली के बाद पटाखों और विभिन्न कारणों से लोनी, दिल्ली के पास, अत्यधिक प्रदूषित हो गया है, जिससे यह एनसीआर के सबसे प्रदूषित क्षेत्रों में से एक बन गया है। दीवाली के बाद लोनी में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

दीवाली यानी रविवार की रात पटाखों की वजह से उत्तर प्रदेश के लोनी में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया। सोमवार सुबह लोनी, जो दिल्ली से महज एक घंटे की दूरी पर स्थित है, नेशनल कैपिटल रीजन (NCR) के सबसे प्रदूषित इलाकों में शुमार हो गया। AFP की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 12 महीनों में लोनी में PM2.

5 का औसत स्तर 112. 5 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया। यह विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की सालाना सीमा 5 माइक्रोग्राम से 22 गुना से भी ज्यादा है।

स्विस मॉनिटरिंग एजेंसी IQAir की वैश्विक रैंकिंग में भी लोनी दुनिया के 20 सबसे प्रदूषित क्षेत्रों में शामिल रहा। हवा में मौजूद कणों (पार्टिकुलेट मैटर) की इतनी अधिक मात्रा लोगों में कैंसर और दिल से जुड़ी बीमारियों का कारण बन सकती है। लोनी कई औद्योगिक क्षेत्रों से घिरा हुआ है।

इन इलाकों से निकलने वाला धुआं चिंता का विषय है। यहां कई छोटे उद्योग भी हैं जो रिहायशी इलाकों से चलाए जा रहे हैं। कुछ लोग धातुओं को पिघलाने के लिए भट्टियों का इस्तेमाल करते हैं, जिनसे हानिकारक रासायनिक धुआं निकलता है।

खराब सड़कें भी प्रदूषण की एक बड़ी वजह हैं। यह इस क्षेत्र के सबसे कम विकसित इलाकों में से एक है, जहां सड़कें धूल से भरी रहती हैं। सर्दियों के मौसम में यही धूल पहले से ही प्रदूषित हवा को और अधिक जहरीला बना देती है।

लोनी, दिल्ली, गाजियाबाद और बागपत के बीच स्थित है। जो लोग दिल्ली-एनसीआर में अपना घर खरीदने का सपना देखते हैं, उनके लिए यहां सस्ती जमीन आसानी से मिल जाति है और यहां से आस-पास के इलाकों के लिए अच्छी कनेक्टिविटी भी है । यही वजह है कि यहां साल भर निर्माण कार्य चलता रहता है।

इस इलाके में कई बुनियादी ढांचा परियोजनाएं भी चल रही हैं, जिसके कारण जमीन की गहरी खुदाई होती है और धूल से प्रदूषण फैलता है। लोनी, दिल्ली को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों से जोड़ता है। हाल ही में बना ईस्टर्न एक्सप्रेसवे और दिल्ली-देहरादून हाईवे भी लोनी के पास से ही गुजरते हैं।

इन दोनों सड़कों से दिन-रात बड़े ट्रक गुजरते हैं और दिल्ली के प्रदूषण का सबसे ज्यादा असर इसी इलाके पर पड़ता है। इसके अलावा, लोनी कई शहरों को जोड़ता है, इसलिए यहां अन्य इलाकों की तुलना में ट्रैफिक बहुत अधिक रहता है। गाड़ियों का ट्रैफिक भी लोनी में प्रदूषण बढ़ाने का एक कारण है।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जांच में ठेकेदार केरलम सतर्कता ब्यूरो के सामने पेश, कहा-भ्रष्टाचार मामले की पिछली जांच पर्याप्त नहीं थी

देश • Mumbai

दीवाली पर दिल्ली की हवा हुई बेहद खराब, AQI 404 पहुंचा; मुंबई की हवा राजधानी से बहुत बेहतर

देश • अखिल भारतीय

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की मुलाकात, दीवाली की शुभकामनाएं दीं

देश • अखिल भारतीय

'एथनॉल जांच में ब्लेंडिंग इकाइयां शामिल, आज नतीजे आएंगे', बोले डीके शिवकुमार

देश • Pune

दीवाली पर दिल्ली से यूपी तक कई राज्यों में पटाखों से लगी आग, जम्मू में 12 दुकानें जली; नागपुर-पुणे में भी भारी तबाही

देश • Mumbai

दीवाली बाद दिल्ली में जहरीली हुई हवा, AQI पहुंचा 404 के पार; मुंबई की स्थिति पिछले साल से 30 प्रतिशत बेहतर

देश • अखिल भारतीय

गैस चैंबर बनी दिल्ली, सांस लेना हुआ मुश्किल; दीवाली पर प्रदूषण और बढ़ने का खतरा

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल