सोमवार, 09 नवंबर 2026 11:24 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 25°C
देश Mumbai 14,186 व्यूज

दीवाली पर दिल्ली की हवा हुई बेहद खराब, AQI 404 पहुंचा; मुंबई की हवा राजधानी से बहुत बेहतर

DARSH NEWS डेस्क • 09 Nov 2026, 10:24 AM IST
दीवाली पर दिल्ली की हवा हुई बेहद खराब, AQI 404 पहुंचा; मुंबई की हवा राजधानी से बहुत बेहतर

दीवाली के बाद दिल्ली की हवा गंभीर श्रेणी में पहुंची। कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के पार दर्ज। दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-3 की पाबंदियां पहले से लागू।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली के ठीक अगले दिन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता तेजी से बिगड़ गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के सोमवार सुबह के आंकड़ों , दिल्ली के कई हिस्सों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 के पार पहुंचकर गंभीर श्रेणी में पहुंच गया।

त्योहार के बाद बढ़े प्रदूषण के कारण शहर के अधिकांश हिस्सों में सुबह से ही घने स्मॉग की मोटी चादर छाई रही, जिससे विजिबिलिटी बेहद कम हो गई और लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। सीपीसीबी , गाजीपुर में AQI 418 दर्ज किया गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है, जबकि अक्षरधाम के आसपास यह 337 रहा, जिसे बहुत खराब श्रेणी में रखा गया है।

शहर के कई निगरानी केंद्रों पर एक्यूआई 400 के पार दर्ज किया गया। इनमें बुराड़ी क्रॉसिंग पर सबसे अधिक 441 एक्यूआई रहा। इसके बाद विवेक विहार में 437, दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) में 434, दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस और जहांगीरपुरी में 433-433 तथा रोहिणी में 430 दर्ज किया गया।

अन्य गंभीर श्रेणी वाले इलाकों में मुंडका (417), पंजाबी बाग (409), नरेला (407) और आईटीओ (407) शामिल रहे। इसके अलावा मथुरा रोड पर 396, आया नगर में 386, तालकटोरा गार्डन में 384, लोधी रोड पर 370, वजीरपुर में 365, आरके पुरम में 364, नजफगढ़ में 340 और आनंद विहार में 335 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में बना हुआ है।

प्रदूषण के स्तर में और गिरावट आने की आशंका को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने दीवाली से तीन दिन पहले ही शुक्रवार को पूरे दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के तीसरे चरण को लागू कर दिया था। इस आपातकालीन योजना के तहत दिल्ली के अलावा हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के एनसीआर जिलों में अतिरिक्त पाबंदियां लगाई गई हैं।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) और आईआईटीएम (IITM) के मौसम व प्रदूषण पूर्वानुमानों के आधार पर ये प्रतिबंध एहतियातन पहले ही लागू कर दिए गए थे, ताकि शहर का औसत एक्यूआई गंभीर श्रेणी में जाने से रोका जा सके। दूसरी ओर, मुंबई में सोमवार सुबह धुंध भरा माहौल देखा गया और बांद्रा तथा कलानगर इलाकों में स्मॉग की चादर देखने को मिली।

हालांकि, मुंबई का कुल औसत एक्यूआई 170 रहा, जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है। मुंबई के कुछ निगरानी केंद्रों जैसे खेरवाड़ी-बांद्रा ईस्ट में एक्यूआई 264, शिवड़ी में 226, घाटकोपर में 221 और चेंबूर में 216 दर्ज हुआ, जो खराब स्तर को दर्शाता है। वहीं, वर्ली में यह 148 और कुर्ला में 96 रहा।

इसके अलावा, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी सुबह के समय कई इलाकों में स्मॉग की मोटी परत छाई रही। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की मुलाकात, दीवाली की शुभकामनाएं दीं

देश • अखिल भारतीय

'एथनॉल जांच में ब्लेंडिंग इकाइयां शामिल, आज नतीजे आएंगे', बोले डीके शिवकुमार

देश • Pune

दीवाली पर दिल्ली से यूपी तक कई राज्यों में पटाखों से लगी आग, जम्मू में 12 दुकानें जली; नागपुर-पुणे में भी भारी तबाही

देश • Mumbai

दीवाली बाद दिल्ली में जहरीली हुई हवा, AQI पहुंचा 404 के पार; मुंबई की स्थिति पिछले साल से 30 प्रतिशत बेहतर

देश • अखिल भारतीय

गैस चैंबर बनी दिल्ली, सांस लेना हुआ मुश्किल; दीवाली पर प्रदूषण और बढ़ने का खतरा

देश • अखिल भारतीय

गैस चैंबर बनी दिल्ली, सांस लेना हुआ मुश्किल; दिवाली पर प्रदूषण और बढ़ने का खतरा

देश • Pune

छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाली घटना: रायपुर में बीमारी से जूझ रहे बेटे के साथ मां ने भी जहर पीकर दी जान

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल