रविवार, 08 नवंबर 2026 04:30 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
देश Pune 19,594 व्यूज

छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाली घटना: रायपुर में बीमारी से जूझ रहे बेटे के साथ मां ने भी जहर पीकर दी जान

DARSH NEWS डेस्क • 08 Nov 2026, 02:07 AM IST
छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाली घटना: रायपुर में बीमारी से जूझ रहे बेटे के साथ मां ने भी जहर पीकर दी जान

मां-बेटे मूल रूप से महाराष्ट्र के पुणे के रहने वाले थे और करीब चार वर्ष से अशोक नगर में किराये पर रह रहे थे। रायपुर में बीमारी से जूझ रहे बेटे के साथ मां ने भी जहर पीकर दी जान (सांकेतिक तस्वीर) सुसाइड नोट में पति की मौत के बाद अकेलेपन, बेटे के भविष्य व बीमारी का जिक्र मकान से तेज बदबू आने पर मकान मालिक ने दी थी पुलिस को सूचना, जांच जारी रायपुर।

अशोक नगर में शनिवार को मां-बेटे की मौत का मामला सामने आया। मृतकों की पहचान 52 वर्षीय जयजी देशमुख और उनके 25 वर्षीय बेटे हंसमुख देशमुख के रूप में हुई है। दोनों के शव घर के अंदर मिले।

कमरा कई दिनों से बंद था। मकान से तेज बदबू आने पर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस को बेटे का शव बिस्तर पर और मां का शव जमीन पर औंधे मुंह मिले।

पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट और कीटनाशक की बोतल मिली। नोट में महिला ने बेटे की लंबी बीमारी से परेशान होकर अपनी मर्जी से उसके साथ जान देने की बात लिखी है। पति की मौत के बाद अकेलेपन, बेटे के भविष्य और बीमारी की चिंता का भी जिक्र है।

महिला ने अपने सोने-चांदी के जेवर किसी एनजीओ को देने की इच्छा जताई। नोट और मौत की परिस्थितियों की पुष्टि जांच के बाद होगी। प्रारंभिक जानकारी , मां-बेटे मूल रूप से महाराष्ट्र के पुणे के रहने वाले थे और करीब चार वर्ष से अशोक नगर में किराये पर रह रहे थे।

हंसमुख को करीब दो वर्ष से पेट संबंधी बीमारी थी और अस्पताल में उपचार चल रहा था। मां उसकी देखभाल करती थी और उसे घर से बाहर नहीं जाने देती थी। पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। मौत का कारण और समय का पता रिपोर्ट आने के बाद चलेगा। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • Lucknow

बेंगलुरु-लखनऊ इंडिगो फ्लाइट में मिली हाईजैक की धमकी, एयरपोर्ट वापस लौटा विमान

देश • अखिल भारतीय

'E-20 में एथनॉल की मात्रा 20 प्रतिशत ही', प्रेट्रोल विवाद पर केंद्र सरकार ने दिए सभी सवालों के जवाब

देश • अखिल भारतीय

'PSU कंपनियों का E20 पेट्रोल तय क्वालिटी स्टैंडर्ड पर खरा', केंद्र ने कर्नाटक के आरोपों को किया खारिज

देश • अखिल भारतीय

गन्ना और चावल के बाद अब मक्का पर एथनॉल का दबाव; महंगे हो सकते हैं अंडे, चिकन और दूध

देश • अखिल भारतीय

'अनिवार्य सेवानिवृत्ति के आदेश से प्रतिष्ठा को ठेस नहीं', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

देश • अखिल भारतीय

केरलम: लूट का आरोप लगाने वाला डॉक्टर खुद बलात्कार के केस में फरार, फोन से मिले 10 महिलाओं के वीडियो

देश • अखिल भारतीय

PF खाते में इन तीन बातों का जरूर रखें ध्यान, पैसे निकालने में मिलेगी मदद

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल