रविवार, 08 नवंबर 2026 07:28 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 17°C
देश अखिल भारतीय 5,473 व्यूज

गैस चैंबर बनी दिल्ली, सांस लेना हुआ मुश्किल; दिवाली पर प्रदूषण और बढ़ने का खतरा

DARSH NEWS डेस्क • 08 Nov 2026, 05:34 AM IST
गैस चैंबर बनी दिल्ली, सांस लेना हुआ मुश्किल; दिवाली पर प्रदूषण और बढ़ने का खतरा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एक बार फिर गैस चैंबर में तब्दील हो गई है (फोटो- ) डेमोक्रेट्स ने डेटा सेंटर निर्माण के खिलाफ जनता के विरोध को चुनाव मुद्दा बना लिया डेटा सेंटरों के तेजी से विस्तार से स्थानीय समुदायों में विरोध बढ़ रहा है डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एक बार फिर गैस चैंबर में तब्दील हो गई है।

घने स्मॉग की चादर ने पूरे शहर को ढक लिया है और सांस लेना मुश्किल हो गया है। दिवाली आज है और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बहुत खराब से गंभीर श्रेणी के बीच बना हुआ है। जिसके और गंभीर होने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों , शनिवार को दिल्ली का औसत AQI 364 से 369 के बीच दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। कई निगरानी केंद्रों पर यह 400 के पार पहुंच गया। आईआईटी दिल्ली के आसपास AQI 440 से 452 तक रहा, जबकि पंजाबी बाग, जहांगीरपुरी, रोहिणी, आरके पुरम और विवेक विहार जैसे इलाकों में भी 400 से ऊपर के आंकड़े दर्ज हुए।

शहर के 59 मॉनिटरिंग स्टेशनों में से 16 से 22 केंद्रों पर हवा गंभीर श्रेणी में रही। दृश्यता काफी कम हो गई है और लोग मास्क लगाकर निकलने को मजबूर हैं। डॉक्टरों ने बच्चों, बुजुर्गों और सांस की बीमारी से पीड़ित लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह दी है।

वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली , 8 और 9 नवंबर को हवा ‘गंभीर’ श्रेणी में रहने की संभावना है। दिवाली के पटाखों, पराली जलाने से निकलने वाले धुएं और कमजोर हवाओं के कारण स्थिति और बिगड़ सकती है। प्रदूषण नियंत्रण के लिए ग्रैप स्टेज-3 लागू है।

इसके तहत निर्माण कार्यों पर पाबंदी, कुछ वाहनों पर प्रतिबंध और कार्यालयों में 50 प्रतिशत उपस्थिति जैसी व्यवस्थाएं लागू हैं। सुप्रीम कोर्ट ने केवल ग्रीन पटाखों को सीमित समय (सुबह 6-7 बजे और शाम 8-10 बजे) के लिए अनुमति दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि सर्दी की शुरुआत, वाहनों का धुआं, औद्योगिक उत्सर्जन और पराली जलाने से दिल्ली-एनसीआर की हवा जहरीली बनी हुई है।

नागरिकों से अपील की गई है कि अनावश्यक बाहर न निकलें, एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें और मास्क जरूर लगाएं। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

गैस चैंबर बनी दिल्ली, सांस लेना हुआ मुश्किल; दीवाली पर प्रदूषण और बढ़ने का खतरा

देश • Pune

छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाली घटना: रायपुर में बीमारी से जूझ रहे बेटे के साथ मां ने भी जहर पीकर दी जान

देश • Lucknow

बेंगलुरु-लखनऊ इंडिगो फ्लाइट में मिली हाईजैक की धमकी, एयरपोर्ट वापस लौटा विमान

देश • अखिल भारतीय

'E-20 में एथनॉल की मात्रा 20 प्रतिशत ही', प्रेट्रोल विवाद पर केंद्र सरकार ने दिए सभी सवालों के जवाब

देश • अखिल भारतीय

'PSU कंपनियों का E20 पेट्रोल तय क्वालिटी स्टैंडर्ड पर खरा', केंद्र ने कर्नाटक के आरोपों को किया खारिज

देश • अखिल भारतीय

गन्ना और चावल के बाद अब मक्का पर एथनॉल का दबाव; महंगे हो सकते हैं अंडे, चिकन और दूध

देश • अखिल भारतीय

'अनिवार्य सेवानिवृत्ति के आदेश से प्रतिष्ठा को ठेस नहीं', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल