सोमवार, 09 नवंबर 2026 11:22 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 25°C
देश अखिल भारतीय 8,740 व्यूज

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की मुलाकात, दीवाली की शुभकामनाएं दीं

DARSH NEWS डेस्क • 08 Nov 2026, 08:37 PM IST
पीएम मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की मुलाकात, दीवाली की शुभकामनाएं दीं

दीवाली पर पीएम मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से दीपावली पर मुलाकात की। उन्होंने देश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भी दीपावली की बधाई दी। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज देश और दुनिया में दीवाली का पावन त्योहार मनाया जा रहा है।

ऐसे में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन जाकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। इसके साथ ही पीएम मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दीपावली के पावन पर्व की आत्मीय शुभकामनाएं दीं। इस दौरान दोनों शीर्ष नेताओं ने देशवासियों को इस प्रकाश पर्व की बधाई दी और देश की खुशहाली व समृद्धि की कामना की।

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार से मुलाकात की है। इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति को दीपावली के पावन पर्व की आत्मीय शुभकामनाएं दीं और उनके अच्छे स्वास्थ्य व लंबी उम्र की कामना की। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इस मुलाकात की जानकारी साझा की।

इसके साथ ही सभी देशवासियों को त्योहार की खुशियां बांटने का संदेश दिया। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • Mumbai

दीवाली पर दिल्ली की हवा हुई बेहद खराब, AQI 404 पहुंचा; मुंबई की हवा राजधानी से बहुत बेहतर

देश • अखिल भारतीय

'एथनॉल जांच में ब्लेंडिंग इकाइयां शामिल, आज नतीजे आएंगे', बोले डीके शिवकुमार

देश • Pune

दीवाली पर दिल्ली से यूपी तक कई राज्यों में पटाखों से लगी आग, जम्मू में 12 दुकानें जली; नागपुर-पुणे में भी भारी तबाही

देश • Mumbai

दीवाली बाद दिल्ली में जहरीली हुई हवा, AQI पहुंचा 404 के पार; मुंबई की स्थिति पिछले साल से 30 प्रतिशत बेहतर

देश • अखिल भारतीय

गैस चैंबर बनी दिल्ली, सांस लेना हुआ मुश्किल; दीवाली पर प्रदूषण और बढ़ने का खतरा

देश • अखिल भारतीय

गैस चैंबर बनी दिल्ली, सांस लेना हुआ मुश्किल; दिवाली पर प्रदूषण और बढ़ने का खतरा

देश • Pune

छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाली घटना: रायपुर में बीमारी से जूझ रहे बेटे के साथ मां ने भी जहर पीकर दी जान

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल