गुरुवार, 19 नवंबर 2026 12:47 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
बिजनेस अखिल भारतीय 16,666 व्यूज

50-30-20 Rule: ₹50 हजार से ₹5 लाख तक सैलरी है तो कैसे करें पैसों का बंटवारा और बेहतर निवेश?

DARSH NEWS डेस्क • 18 Nov 2026, 02:01 PM IST
50-30-20 Rule: ₹50 हजार से ₹5 लाख तक सैलरी है तो कैसे करें पैसों का बंटवारा और बेहतर निवेश?

50-30-20 Rule: सैलरी अच्छी होने के बावजूद अगर महीने के आखिर में बैंक अकाउंट खाली हो जाता है, तो इसकी वजह सिर्फ कम कमाई नहीं, बल्कि पैसों का सही मैनेजमेंट नहीं होना भी हो सकता है। किराया, राशन, बच्चों की फीस, घर के बिल, लोन की EMI और लाइफस्टाइल से जुड़े खर्चों के बीच सेविंग और निवेश के लिए पैसा बचाना कई लोगों के लिए चुनौती बन जाता है।

ऐसे में पर्सनल फाइनेंस का 50-30-20 Rule आपके लिए मददगार हो सकता है। इस नियम के तहत आपकी मासिक Take-home Salary का 50 फीसदी हिस्सा जरूरी खर्चों, 30 फीसदी इच्छाओं और 20 फीसदी सेविंग, निवेश और कर्ज चुकाने के लिए निर्धारित किया जाता है। लेकिन क्या 50 हजार रुपये कमाने वाले व्यक्ति और 5 लाख रुपये महीने कमाने वाले व्यक्ति के लिए एक जैसा बजट सही हो सकता है?

Anand Rathi Shares and Stock Brokers और BankBazaar के एक्सपर्ट्स ने अलग-अलग सैलरी और पारिवारिक जिम्मेदारियों के हिसाब से पैसों के बंटवारे के उदाहरण दिए हैं। 50-30-20 Rule एक लोकप्रिय बजटिंग तरीका है, जिसे Elizabeth Warren और Amelia Warren Tyagi की 2005 में प्रकाशित किताब 'All Your Worth' से लोकप्रियता मिली।

इस नियम के मुताबिक आपकी Take-home Salary को तीन हिस्सों में बांटना चाहिए। हालांकि, Anand Rathi Shares and Stock Brokers के डायरेक्टर और हेड Thomas Stephen के मुताबिक यह फॉर्मूला अमेरिकी परिवारों को ध्यान में रखकर बनाया गया था। इसलिए भारत में इसे हर व्यक्ति के लिए एक जैसा लागू करना सही नहीं होगा।

BankBazaar के CEO Adhil Shetty भी मानते हैं कि सैलरी का बंटवारा आपकी जरूरी जरूरतों, EMI, फाइनेंशियल सिक्योरिटी और निवेश के लक्ष्यों के हिसाब से होना चाहिए। ₹50 हजार से ₹5 लाख की सैलरी में कितना पैसा कहां खर्च करें? Anand Rathi Shares and Stock Brokers ने अलग-अलग मासिक आय और पारिवारिक जिम्मेदारियों को ध्यान में रखते हुए सैलरी के बंटवारे के उदाहरण दिए हैं।

इन उदाहरणों में जरूरी खर्चों और EMI का अनुपात काफी महत्वपूर्ण है। ₹50 हजार कमाने वाले व्यक्ति के लिए निवेश का हिस्सा 15 फीसदी यानी ₹7,500 है। वहीं ₹5 लाख कमाने वाला व्यक्ति अपनी सैलरी का 35 फीसदी यानी ₹1.

75 लाख निवेश के लिए रख सकता है। सिर्फ अच्छी सैलरी होने से निवेश की क्षमता नहीं बढ़ती। आपकी लोकेशन, परिवार की जिम्मेदारियां और लोन की EMI भी इसमें बड़ी भूमिका निभाते हैं।

उदाहरण के लिए, दिल्ली-NCR में रहने वाला कोई व्यक्ति अगर महीने में ₹1 लाख कमाता है और उस पर ₹25 हजार की होम लोन EMI है, साथ ही पत्नी और दो बच्चों की जिम्मेदारी भी है, तो उसके लिए ज्यादा निवेश करना आसान नहीं होगा। Kuberzo के फाउंडर Ayush Agrawal के उदाहरण के मुताबिक ऐसे व्यक्ति के ₹25 हजार घरेलू जरूरतों, यूटिलिटी बिल, ट्रांसपोर्ट और बच्चों के खर्च पर जा सकते हैं।

₹25 हजार होम लोन EMI में, ₹15 हजार लाइफस्टाइल पर, ₹15 हजार इमरजेंसी सेविंग में और ₹20 हजार निवेश में रखे जा सकते हैं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

बिजनेस • अखिल भारतीय

GSTR-3B फाइलिंग की डेडलाइन 20 नवंबर: पेनल्टी और ब्याज से बचने के लिए अपनाएं ये 48 घंटे का चेकलिस्ट

बिजनेस • अखिल भारतीय

HDFC BizBlack कार्ड यूजर्स ध्यान दें: टैक्स पेमेंट पर रिवॉर्ड्स में भारी कटौती, जानें नए नियम

बिजनेस • अखिल भारतीय

SEBI का MTF पर बड़ा एक्शन: क्या अब स्मॉलकैप शेयरों में ट्रेडिंग करना होगा मुश्किल?

बिजनेस • अखिल भारतीय

ITR फाइलिंग: ऑडिट वाले टैक्सपेयर्स के पास सिर्फ 72 घंटे, पेनल्टी से बचने के लिए तुरंत चेक करें ये लिस्ट

बिजनेस • अखिल भारतीय

Nvidia में लौटना चाहते हैं Jensen Huang, लेकिन बोर्ड ने क्यों ठुकराई वापसी?

बिजनेस • अखिल भारतीय

NPCI और Google की नई जंग: एंड्रॉइड फोन पर UPI फ्रॉड को ऐसे रोकेंगे, तुरंत करें ये सेटिंग्स

बिजनेस • अखिल भारतीय

Gold Price Today: सोना ₹2,700 टूटा, चांदी ₹5,400 लुढ़की, 18 कैरेट सोना ₹10,000 प्रति ग्राम के नीचे! खरीदें?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल