शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 11:58 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 23°C
बिजनेस अखिल भारतीय 8,930 व्यूज

50 तोला सोना, कैश और करोड़ों की संपत्ति। तेलंगाना में सरकारी इंजीनियर के ठिकानों पर ACB की छापामारी

DARSH NEWS डेस्क • 13 Nov 2026, 10:30 AM IST
50 तोला सोना, कैश और करोड़ों की संपत्ति। तेलंगाना में सरकारी इंजीनियर के ठिकानों पर ACB की छापामारी

सिंचाई इंजीनियर आय से अधिक संपत्ति मामले में एसीबी द्वारा गिरफ्तार। एसीबी ने छापेमारी में 25 करोड़ रुपये से अधिक संपत्ति का खुलासा। जब्त संपत्ति में आलीशान विला, कृषि भूमि और 50 तोला सोना।

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। तेलंगाना में एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सिंचाई विभाग के एक इंजीनियर पर सख्त कार्रवाई की है। एसीबी ने छापामारी के बाद उस सिंचाई विभाग के इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया है।

इस इंजीनियर पर आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप है। छापेमारी में करीब 25 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का पता चला है। काली कमाई से अजर्ति धन में आलीशान विला, कृषि भूमि, कई प्लॉट, सोना और अन्य निवेश शामिल हैं।

एसीबी की सेंट्रल इन्वेस्टिगेशन यूनिट ने 'प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट' के तहत नगरकुर्नूल जिले के सिंचाई और कमांड एरिया डेवलपमेंट विभाग में डिप्टी एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, आर. सत्यनारायण (44) के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। गुरुवार को ACB ने एक साथ 10 जगहों पर छापामारी की।

इन छापों में करमनघाट स्थित सत्यनारायण का घर, नगरकुर्नूल में उनका ऑफिस, और हैदराबाद, वानपर्थी तथा नगरकुर्नूल में उनके रिश्तेदारों, परिवार के सदस्यों और कथित 'बेनामी' (दूसरों के नाम पर रखी गई) संपत्तियां शामिल थीं। जब छापेमारी शुरू हुई, तब सत्यनारायण वानपर्थी जिले के घनपुर मंडल में अपने पैतृक गांव शापुर में थे।

बाद में, कार्रवाई के दौरान ACB की टीम उन्हें करमनघाट स्थित उनके घर ले आई। जांच के दौरान एसीबी को ऐसी संपत्तियां मिलीं जिनमें वानपर्थी जिले में 25 एकड़ कृषि भूमि, उसी जमीन पर बना एक जी+1 फार्महाउस, टुकगुडा में सात करोड़ रुपये कीमत का 5,200 वर्ग फुट का विला, करमनघाट की एक गेटेड कम्युनिटी में तीन बेडरूम का फ्लैट, नागोल में दो बेडरूम का फ्लैट और नगरकुर्नूल में नौ प्लॉट शामिल हैं।

ACB को 50 तोला सोना, चिट फंड और म्यूचुअल फंड में निवेश किए गए 25 लाख रुपये मिले हैं। वाहन की बात की जाए तो तीन चार-पहिया वाहन, एक दो-पहिया वाहन और एक ट्रैक्टर भी मिला है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

बिजनेस • अखिल भारतीय

SGB में निवेश किया है? समय से पहले पैसे निकालने का शानदार मौका, जानें आखिरी तारीखें

बिजनेस • अखिल भारतीय

Microsoft 365 Outage: Outlook, Teams समेत कई सेवाएं ठप, Microsoft ने शुरू की बहाली

बिजनेस • अखिल भारतीय

पेट्रोल-डीजल के दाम: 13 नवंबर को आपके शहर में क्या है नया रेट?

बिजनेस • अखिल भारतीय

तमिलनाडु: ग्रेनाइट कारोबारी समेत तीन पर नाबालिग के यौन शोषण के आरोप में चार्जशीट दाखिल

बिजनेस • Mumbai

Gold Rate Today: 13 नवंबर को सोने के दाम में बड़ा बदलाव! जानें 22K और 24K के ताजा रेट

बिजनेस • अखिल भारतीय

भारत के लिए आई दो गुड न्यूज, अर्थव्यवस्था को मिलेगा बूस्टर डोज

बिजनेस • अखिल भारतीय

HAL, IRCTC और Vodafone Idea के Q2 नतीजे: आज इन 5 शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल, क्या है आपकी रणनीति?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल