अगर आपने सॉवरन गोल्ड बॉन्ड (SGB) में निवेश किया है, तो आपके पास समय से पहले पैसे निकालने का शानदार मौका है। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने इसके प्री-मैच्योर रिडेम्पशन यानी अर्ली विड्रॉल की विंडो खोल दी है। नवंबर 2026 में कई ऐसी किश्तों (Tranches) के लिए आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं, जिनका रिडेम्पशन दिसंबर में होना है।
आवेदन की आखिरी तारीखें किश्त और प्लेटफॉर्म के हिसाब से अलग-अलग हैं। अगर आप यह मौका चूक गए, तो आपको अगली विंडो के लिए 6 महीने का लंबा इंतजार करना पड़ेगा। इसलिए अगर आप समय से पहले निकासी चाहते हैं, तो अपनी किश्त की आखिरी तारीख से पहले प्रक्रिया पूरी कर लें।
13 नवंबर 2026 तक, दिसंबर में मैच्योर होने वाली कई सीरीज के लिए अर्ली विड्रॉल विंडो खुली हुई है। इसके लिए आखिरी तारीखें 21 नवंबर, 27 नवंबर, 30 नवंबर और 7 दिसंबर तय की गई हैं। अपनी सीरीज के हिसाब से पूरी लिस्ट नीचे दी गई टेबल में देखें।
बता दें कि नवंबर में मैच्योर होने वाली किश्तों के लिए विड्रॉल विंडो अक्टूबर में ही या 9 नवंबर तक बंद हो चुकी है। SGB अर्ली रिडेम्पशन: कौन सी सीरीज हैं पात्र और क्या हैं आखिरी तारीखें? किश्त (Tranche)रिडेम्पशन की तारीखआवेदन की आखिरी तारीख2021-22 Series II1 दिसंबर 202621 नवंबर 20262021-22 Series III8 दिसंबर 202630 नवंबर 20262021-22 Series VIII7 दिसंबर 202627 नवंबर 20262019-20 Series VII10 दिसंबर 202630 नवंबर 20262020-21 Series III16 दिसंबर 20267 दिसंबर 2026SGB अर्ली रिडेम्पशन: कीमत कैसे तय होगी, टैक्स का गणित और पेमेंट का तरीकाआरबीआई रिडेम्पशन की कीमत तय करने के लिए रिडेम्पशन डेट से ठीक पहले के 3 वर्किंग डेज के IBJA 999 गोल्ड क्लोजिंग प्राइस का सिंपल एवरेज निकालता है।
टैक्स की बात करें तो बॉन्ड पर मिलने वाला ब्याज आपके इनकम टैक्स स्लैब के हिसाब से टैक्सेबल होता है। हालांकि, इंडिविजुअल इन्वेस्टर्स के लिए RBI के जरिए रिडेम्पशन पर मिलने वाले कैपिटल गेंस पर पूरी तरह से छूट मिलती है। वहीं अगर आप इसे स्टॉक एक्सचेंज पर बेचते हैं, तो इस पर लॉन्ग-टर्म होल्डिंग इंडेक्सेशन के साथ कैपिटल गेंस टैक्स देना होगा।
रिडेम्पशन का पैसा तय तारीख पर या उसके आसपास सीधे आपके रजिस्टर्ड बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। अप्लाई करने से पहले यह जरूर चेक कर लें कि आपके बॉन्ड्स पर कोई प्लेज (गिरवी) या लियन (lien) एक्टिव न हो। डीमैट होल्डर्स यह पक्का कर लें कि उनका बैंक खाता, नाम और पैन कार्ड डिटेल्स डिपॉजिटरी रिकॉर्ड्स से बिल्कुल मैच खाते हों, क्योंकि गलत जानकारी होने पर पेमेंट अटक सकता है।
RBI की तय समय-सीमा के भीतर ही अपने बैंक ब्रांच, डिपॉजिटरी पार्टिसिपेंट (DP) या RBI रिटेल डायरेक्ट के जरिए रिक्वेस्ट सबमिट करें। जब तक पैसा खाते में न आ जाए, तब तक एक्नॉलेजमेंट रसीद को संभाल कर रखें। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं