रविवार, 29 नवंबर 2026 08:14 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 11,518 व्यूज

मोहम्मद रफी का 50 साल पुराना गाना, साहिर लुधियानवी के बोल; कैसे बना सिनेमा का सर्वश्रेष्ठ गीत

DARSH NEWS डेस्क • 29 Nov 2026, 07:30 PM IST
मोहम्मद रफी का 50 साल पुराना गाना, साहिर लुधियानवी के बोल; कैसे बना सिनेमा का सर्वश्रेष्ठ गीत

मोहम्मद रफी का गीत 50 साल बाद भारतीय संगीत इतिहास का सर्वश्रेष्ठ गीत चुना गया है। इसके बोल साहिर लुधियानवी ने लिखे और संगीत रोशन ने दिया है। देता है सांसारिक मोह-माया से दूर धैर्य रखने का संदेश एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली।

मोहम्मद रफी (Mohammad Rafi) की मखमली आवाज में वो जादू था कि वो एक धुन छेड़ते और वो सीधा दिल में उतर जाती थी। यही वजह की उनके गानों को हर एक जेनरेशन के लोग पसंद करते हैं। अपने 40 दशक के लंबे करियर में सिंगर ने अलग-अलग शैलियों में हजारों सदाबहार गाने गाए हैं।

आज आपको उनके एक ऐसे गीत के बारे में बताएंगे जिसे हिंदी सिनेमा के इतिहास का सर्वश्रेष्ठ गीत माना जाता है। हम बात कर रहे हैं साल 1964 में आई हिंदी फिल्म चित्रलेखा के गाने 'मन रे तू काहे ना धीर धरे' की। इसे मोहम्मद रफी ने गाया है।

इसके बोल साहिर लुधियानवी ने लिखे हैं और संगीत रोशन ने दिया है। यह गीत सांसारिक मोह-माया और दिखावे से दूर धैर्य रखने का संदेश देता है। इसमें कहा गया है कि समय, रंग और रूप को कोई बांध नहीं सकता, और अंततः कोई किसी के साथ नहीं जाता।

जब ये फिल्म रिलीज हुई तो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई। इसका संगीत भी उस दौरान कहीं खो गया। लेकिन बाद में धीरे-धीरे जब लोगों ने इसे सुना तो गाने के बोल सीधा उनके दिलों तक पहुंचें।

साल 2010 में आउटलुक पत्रिका ने भारतीय संगीत जगत के 30 दिग्गज संगीतकारों, गीतकारों और गायकों के बीच एक सर्वेक्षण कराया था, जिसमें इस गीत को हिंदी सिनेमा के इतिहास का सर्वश्रेष्ठ गीत चुना गया था। कहा जाता है कि गीत की शुरुआती पंक्तियां 'मन रे तू काहे ना धीर धरे, वो निर्मोही मोह ना जाने, जिनका मोह करे' खुद संगीतकार रोशन लाल नागरथ ने सुझाई थीं, जिसके आधार पर साहिर लुधियानवी ने पूरे गीत की रचना की।

यह गीत शास्त्रीय रूप से बेहद कठिन माना जाता है, लेकिन किशोर कुमार अपने लाइव स्टेज शो में मोहम्मद रफी को श्रद्धांजलि देने के लिए इस गीत को विशेष रूप से गाया करते थे। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

सलमान खान की Maatrubhumi का देशभक्ति एंथम 'रंग केसरी' रिलीज, रग-रग में देशप्रेम जगा देगी Sukhwinder Singh की आवाज

मनोरंजन • अखिल भारतीय

सलमान खान की Maatrubhumi के गाने पर जावेद अख्तर ने कसा तंज, लिरिक्स को लेकर गीतकार की दो टूक

मनोरंजन • अखिल भारतीय

50 साल बाद भी 'सरताज' है मोहम्मद रफी का यह गाना, साहिर लुधियानवी के बोल ने बनाया सिनेमा का सर्वश्रेष्ठ गीत

मनोरंजन • अखिल भारतीय

पत्नी संग तलाक के बीच Pawan Singh ने परिवार से तोड़ा रिश्ता, इमोश्नल नोट शेयर कर बोले- बर्दाश्त की सीमा पार

मनोरंजन • अखिल भारतीय

लिरिक्स नहीं फिर भी अमर, संगीत की जादूगरी का असली नमूना; 14 साल पुराना गीत फिल्म से भी बड़ा हिट

मनोरंजन • अखिल भारतीय

रणवीर सिंह की Pralay पर 'लीक' का खतरा, मेकर्स ने सेट पर कसा सुरक्षा का शिकंजा?

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'मैंने उनके ऊपर माइक। ',जब सूरज बड़जात्या ने करीना कपूर और अभिषेक पर निकाला अपना गुस्सा, शरारत से थे परेशान

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल