रविवार, 29 नवंबर 2026 08:14 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 11,129 व्यूज

सलमान खान की Maatrubhumi का देशभक्ति एंथम 'रंग केसरी' रिलीज, रग-रग में देशप्रेम जगा देगी Sukhwinder Singh की आवाज

DARSH NEWS डेस्क • 29 Nov 2026, 07:54 PM IST
सलमान खान की Maatrubhumi का देशभक्ति एंथम 'रंग केसरी' रिलीज, रग-रग में देशप्रेम जगा देगी Sukhwinder Singh की आवाज

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि' (Maatrubhumi) का देशभक्ति गीत 'रंग केसरी' रिलीज हो गया है। 'मातृभूमि' का देशभक्ति गाना 'रंग केसरी' रिलीज 4 दिसंबर को रिलीज होगी सलमान खान की फिल्म एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान की मातृभूमि का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह वॉर ड्रामा फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। उसके पहले मेकर्स ने आज इसका एक देशभक्ति गीत रिलीज किया है। इस गीत को सुखविंदर सिंह और मीत ब्रोस ने आवाज दी है।

मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस (Maatrubhumi: May war rest in peace) का देशभक्ति एंथम 'रंग केसरी' सलमान खान फिल्म्स म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। सलमान खान (Salman Khan) ने इस गाने को अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, 'मातृभूमि में देशभक्ति गाना सुनना था ना'।

एक सशक्त देशभक्ति गीत - 'रंग केसरी', उन वीर सपूतों के साहस, बलिदान और अदम्य जज्बे को नमन करता है, जिन्होंने राष्ट्र को हर चीज से ऊपर रखा। रंग केसरी (Rang Kesari) को सुखविंदर सिंह (Sukhwinder Singh) और मीत ब्रोस ने आवाज दी है जो रग-रग में देशप्रेम जगाने का काम करती है।

देशभक्ति गीत रिलीज होते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन तारीफों से भर दिया। एक ने लिखा, 'बहुत ही शानदार गीत है'। एक ने कमेंट किया, 'मोस्ट अवेटेड ट्रैक'।

एक ने लिखा, 'इस गाने को सुनकर थिएटर में रोना आ जाएगा'। एक ने लिखा, 'सुखविंदर सिंह की आवाज में पावरफुल देशभक्ति गीत'। एक ने लिखा, 'ये हुई ना बात, मैं लिखके देता हूं ये गाना हर जगह बजेगा'।

'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' एक अपकमिंग वॉर ड्रामा है। इसका निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है और इसे सलमान खान ने अपने बैनर 'सलमान खान फिल्म्स' के तहत प्रोड्यूस किया है। फिल्म में सलमान खान मुख्य भूमिका में हैं, और उनके साथ चित्रांगदा सिंह, अनूप बिक्रम शाही, जेन शॉ और प्रशांत तमांग भी नजर आएंगे।

फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

मोहम्मद रफी का 50 साल पुराना गाना, साहिर लुधियानवी के बोल; कैसे बना सिनेमा का सर्वश्रेष्ठ गीत

मनोरंजन • अखिल भारतीय

सलमान खान की Maatrubhumi के गाने पर जावेद अख्तर ने कसा तंज, लिरिक्स को लेकर गीतकार की दो टूक

मनोरंजन • अखिल भारतीय

50 साल बाद भी 'सरताज' है मोहम्मद रफी का यह गाना, साहिर लुधियानवी के बोल ने बनाया सिनेमा का सर्वश्रेष्ठ गीत

मनोरंजन • अखिल भारतीय

पत्नी संग तलाक के बीच Pawan Singh ने परिवार से तोड़ा रिश्ता, इमोश्नल नोट शेयर कर बोले- बर्दाश्त की सीमा पार

मनोरंजन • अखिल भारतीय

लिरिक्स नहीं फिर भी अमर, संगीत की जादूगरी का असली नमूना; 14 साल पुराना गीत फिल्म से भी बड़ा हिट

मनोरंजन • अखिल भारतीय

रणवीर सिंह की Pralay पर 'लीक' का खतरा, मेकर्स ने सेट पर कसा सुरक्षा का शिकंजा?

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'मैंने उनके ऊपर माइक। ',जब सूरज बड़जात्या ने करीना कपूर और अभिषेक पर निकाला अपना गुस्सा, शरारत से थे परेशान

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल