रविवार, 29 नवंबर 2026 07:15 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 7,745 व्यूज

'मैंने उनके ऊपर माइक। ',जब सूरज बड़जात्या ने करीना कपूर और अभिषेक पर निकाला अपना गुस्सा, शरारत से थे परेशान

DARSH NEWS डेस्क • 29 Nov 2026, 02:39 PM IST
'मैंने उनके ऊपर माइक। ',जब सूरज बड़जात्या ने करीना कपूर और अभिषेक पर निकाला अपना गुस्सा, शरारत से थे परेशान

फिल्म निर्माता सूरज बड़जात्या ने 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' के सेट पर अभिषेक बच्चन और करीना कपूर की शरारतों से परेशान होकर अपना आपा खो दिया था। सूरज बड़जात्या ने अभिषेक-करीना पर फेंक दिया था माइक सूरज बड़जात्या ने 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' का किस्सा सुनाया अभिषेक और करीना की शरारतों से निर्देशक हुए परेशान गुस्से में सूरज बड़जात्या ने फेंक दिया था माइक एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली।

बॉलीवुड फिल्म निर्माता सूरज बड़जात्या ने चार साल के ब्रेक के बाद 'ये प्रेम मोल लिया' (Yeh Prem Mol Liya) के साथ निर्देशन में वापसी की। उनके साथ काम करने वाले कलाकार अक्सर उन्हें शांत स्वभाव का और मददगार बताते हैं। हालांकि हाल ही में उन्होंने एक ऐसी घटना का जिक्र किया जब 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' के सेट पर उन्होंने अपना आपा खो दिया था।

उन्होंने सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक पॉडकास्ट के दौरान इस बारे में बात की। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी सेट पर अपना आपा खोया है, तो सूरज ने 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' की शूटिंग का एक किस्सा याद किया। उन्होंने बताया, 'अभिषेक और करीना।

वे बहुत प्यारे लोग हैं, मैं उन्हें बहुत पसंद करता हूं, लेकिन वे दोनों बहुत शरारती थे। जब भी वे सेट पर मिलते थे, तो मुझे एक भी रिहर्सल करने का मौका नहीं मिल पाता था। ' फिल्म निर्माता ने आगे बताया कि उन्हें गुस्सा क्यों आया।

उन्होंने कहा, 'वे लगातार मजाक-मस्ती कर रहे थे, और हम सब जानते हैं कि अभिषेक कितने बड़े प्रैंकस्टर हैं। वे मेरे पसंदीदा लोगों में से एक हैं। उस समय, मैं ठीक से सो भी नहीं पाया था और समय भी कम बचा था, इसलिए मैंने अपना माइक उनकी तरफ फेंक दिया।

' वहीं बात करें 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' तो ये एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी जोकि साल 2003 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया है। ऋतिक रोशन, करीना कपूर खान और अभिषेक बच्चन ने इसमें लीड रोल प्ले किया था।

यह फिल्म संजना (करीना) नाम की एक युवती के इर्द-गिर्द घूमती है। उसकी जिंदगी में तब एक अप्रत्याशित मोड़ आता है, जब वह दो पुरुषों, प्रेम किशन माथुर (ऋतिक) और प्रेम कुमार (अभिषेक) से मिलती है। शुरुआत में उसे लगता है कि ऋतिक वाला किरदार ही वह व्यक्ति है जिसे उसके परिवार ने उसके लिए चुना है, लेकिन बाद में उसे पता चलता है कि असल में अभिषेक वाला किरदार ही उसके लिए चुना गया जीवनसाथी है।

इससे एक उलझा हुआ लव ट्रायंगल बन जाता है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

सलमान खान की Maatrubhumi के गाने पर जावेद अख्तर ने कसा तंज, लिरिक्स को लेकर गीतकार की दो टूक

मनोरंजन • अखिल भारतीय

50 साल बाद भी 'सरताज' है मोहम्मद रफी का यह गाना, साहिर लुधियानवी के बोल ने बनाया सिनेमा का सर्वश्रेष्ठ गीत

मनोरंजन • अखिल भारतीय

पत्नी संग तलाक के बीच Pawan Singh ने परिवार से तोड़ा रिश्ता, इमोश्नल नोट शेयर कर बोले- बर्दाश्त की सीमा पार

मनोरंजन • अखिल भारतीय

लिरिक्स नहीं फिर भी अमर, संगीत की जादूगरी का असली नमूना; 14 साल पुराना गीत फिल्म से भी बड़ा हिट

मनोरंजन • अखिल भारतीय

रणवीर सिंह की Pralay पर 'लीक' का खतरा, मेकर्स ने सेट पर कसा सुरक्षा का शिकंजा?

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'लॉजिक मत ढूंढना। ' Shah Rukh Khan ने 'किंग' को बताया फुल एंटरटेनर, रिलीज से पहले फैंस को बताई खास बात

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'सोने का बिस्कुट कोई। , 'Pralay में रणवीर सिंह के साथ दिखेंगे अमोल गुप्ते, ओटीटी और पैसों पर कही बड़ी बात

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल