अभिनेता-फिल्मकार अमोल गुप्ते ने रणवीर सिंह के साथ अपनी आगामी फिल्म 'प्रलय' पर बात की और ओटीटी व सिनेमा के बदलते स्वरूप पर अपने विचार साझा किए। रणवीर सिंह के साथ 'प्रलय' में करेंगे काम ऑटिज्म पर आधारित नई फिल्म बनाने की योजना का खुलासा प्रियंका सिंह, मुंबई। कई लोग कहते हैं कि सिनेमा केवल मनोरंजन का माध्यम है, हालांकि फिल्मकार व अभिनेता अमोल गुप्ते का ऐसा मानना नहीं है।
आगामी दिनों में वह रणवीर सिंह के साथ फिल्म प्रलय में नजर आएंगे। प्रचार की चकाचौंध से दूर रहने वाले अमोल से सिनेमा का बदलते स्वरूप, आने वाली फिल्म प्रलय जैसे कई विषयों पर हुई बातचीत के अंश। ऐसा कुछ नहीं है।
मैं सिनेमा में अपनी भागीदारी निभाते हुए, दोनों काम पूरे शौक से करता हूं। मुझे सबसे ज्यादा रुचि खाना बनाने में है। अच्छी चाय बना लेता हूं।
(मुस्कुराते हुए) मुझे लगता है कि अगर आप अच्छी चाय बना सकते हैं, तो शायद अच्छी फिल्म भी बना सकते हैं। पहली बार उनके साथ काम कर रहे हैं? काम पहली बार कर रहा हूं, लेकिन करीब 13-14 सालों से जानता हूं।
फिल्म के साथ एक नया अनुभव हुआ। मैं इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कह पाऊंगा। अभिनय की बात है, तो मैं वह काम कर लेता हूं.
जो मुझे अच्छा लगता है। ओटीटी पर काम करने से मैं थोड़ा डरता हूं, क्योंकि वहां की जरूरतें कई बार मेरी पसंद से अलग होती हैं। मैं पहले सोचता हूं और फिर काम के लिए हां कहता हूं, इसलिए दो-तीन साल में मेरी एक फिल्म आती है।
आफर आते हैं, लेकिन फैसला हमें खुद करना होता है कि वैनिटी वैन में बैठना है या अच्छा काम करना है। अच्छी और अलग तरह की फिल्में बन रही हैं। मेरे कुछ पसंदीदा फिल्मकार हैं, जिनका काम मुझे बहुत अच्छा लगता है।
चैतन्य ताम्हाणे की फिल्म कोर्ट, नागराज मंजुले की सैराट और उनकी शार्ट फिल्म पिस्तुल्या, जिसे नेशनल अवार्ड मिला था, अविनाश अरुण की किल्ला पसंद रही हैं। इन फिल्मों को देखकर लगता है कि इसे सिनेमा कहते हैं। अगर हमें दुनिया के सामने अपने सिनेमा को मजबूती से खड़ा करना है, तो कुछ ऐसा करना होगा जो अलग होने के साथ-साथ कुछ कहे।
सिनेमा की अपनी एक महक होनी चाहिए। मैं ऐसी फिल्में बना चुका हूं, जिनका मुद्दा अपनी कहानी के साथ पूरा हो जाता है। इसलिए मैं नए विषय तलाशता रहता हूं।
मैंने एक यूनिवर्स बनाया है, हालांकि वह फीचर फिल्मों का यूनिवर्स नहीं है। यह आर्थिक जागरूकता पर आधारित फिल्मों की सीरीज है। इसकी पहली फिल्म वन इडियट मैंने साल 2012 में बनाई थी, दूसरी फिल्म रिटर्न आफ वन इडियट साल 2017 में आई।
अब मैंने कहानी वन इडियट की पूरी कर ली है और उसका पोस्ट प्रोडक्शन चल रहा है। देश के युवाओं को समझना जरूरी है कि वे अपने पैसों के साथ क्या कर रहे हैं, भविष्य के बारे में सोचते भी हैं या नहीं। उन्हें सही रास्ता दिखाना हमारी जिम्मेदारी है।
पश्चिमी संस्कृति के प्रभाव में लोग लोन लेकर जीने और क्रेडिट कार्ड स्वाइप करने को सामान्य मानने लगे हैं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं