रविवार, 29 नवंबर 2026 07:15 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 7,356 व्यूज

'लॉजिक मत ढूंढना। ' Shah Rukh Khan ने 'किंग' को बताया फुल एंटरटेनर, रिलीज से पहले फैंस को बताई खास बात

DARSH NEWS डेस्क • 29 Nov 2026, 02:41 PM IST
'लॉजिक मत ढूंढना। ' Shah Rukh Khan ने 'किंग' को बताया फुल एंटरटेनर, रिलीज से पहले फैंस को बताई खास बात

शाह रुख खान अपकमिंग फिल्म 'किंग' में नजर आने वाले हैं। यह मूवी 4 दिसंबर को रिलीज होगी। एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'किंग' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। यह मूवी 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, इस बीच शाह रुख ने कहा कि की फिल्म पूरी तरह कमर्शियल एंटरटेनर है भले ही इसका लॉजिक थोड़ा अजीब लगे। 'किंग खान' का कहना है कि 'किंग' (King) का लॉजिक भले ही थोड़ा अजीब हो सकता है, लेकिन उन्होंने भरोसा दिलाया है कि सितारों से सजी यह फिल्म एक कमर्शियल एंटरटेनर है।

शुक्रवार को मुंबई में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपनी फिल्म 'किंग' के एक गाने के लॉन्च में शामिल हुए, जहां उनके साथ करण जौहर भी मौजूद थे। इस गाने का नाम 'डैडी कूल' (Daddy Cool) है और इसे अरिजीत सिंह (Arijit Singh) और शिल्पा राव ने गाया है। अभिनेता ने वहां मौजूद लोगों से बात करते हुए कहा कि यह फिल्म एक्शन और ड्रामा से भरपूर है और इसमें कुछ 'अच्छे पहलू' भी हैं।

इवेंट में उन्होंने कहा, 'यह एक ऐसी फिल्म है जिसमें ढेर सारा ड्रामा और भरपूर एक्शन है। आप लोगों ने इसके गाने तो सुन ही लिए होंगे। फिल्म में इतने सारे स्टार्स हैं कि अगर मैं उन्हें गिनने बैठूं, तो शायद हमें 'हद से ज्यादा' होने के लिए बैन ही कर दिया जाए! इतने सारे स्टार्स हैं कि मैं उनके नाम नहीं गिनाऊंगा'।

इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है, जो इससे पहले 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'पठान' में भी इस अभिनेता के साथ काम कर चुके हैं। उन्होंने आगे कहा, 'इसे सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है, जिन्होंने मेरे साथ कुछ बेहतरीन फिल्में बनाई हैं। मुझे उम्मीद है कि आप सभी को यह फिल्म पसंद आएगी।

यह एक अच्छी फिल्म है और आपको इसे देखने में मजा आएगा। यह एक कमर्शियल फिल्म है, इसलिए इसमें लॉजिक थोड़ा इधर-उधर हो सकता है। लेकिन इन सबके बावजूद, फिल्म में कई बहुत अच्छी बातें भी हैं'।

'किंग' में सुहाना खान, दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन भी नजर आएंगे। यह फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसकी कहानी एक कुशल हत्यारे के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अंडरवर्ल्ड की दुनिया में रहता है और एक युवा लड़की को खतरनाक दुश्मनों से लड़ने के लिए तैयार करता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

सलमान खान की Maatrubhumi के गाने पर जावेद अख्तर ने कसा तंज, लिरिक्स को लेकर गीतकार की दो टूक

मनोरंजन • अखिल भारतीय

50 साल बाद भी 'सरताज' है मोहम्मद रफी का यह गाना, साहिर लुधियानवी के बोल ने बनाया सिनेमा का सर्वश्रेष्ठ गीत

मनोरंजन • अखिल भारतीय

पत्नी संग तलाक के बीच Pawan Singh ने परिवार से तोड़ा रिश्ता, इमोश्नल नोट शेयर कर बोले- बर्दाश्त की सीमा पार

मनोरंजन • अखिल भारतीय

लिरिक्स नहीं फिर भी अमर, संगीत की जादूगरी का असली नमूना; 14 साल पुराना गीत फिल्म से भी बड़ा हिट

मनोरंजन • अखिल भारतीय

रणवीर सिंह की Pralay पर 'लीक' का खतरा, मेकर्स ने सेट पर कसा सुरक्षा का शिकंजा?

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'मैंने उनके ऊपर माइक। ',जब सूरज बड़जात्या ने करीना कपूर और अभिषेक पर निकाला अपना गुस्सा, शरारत से थे परेशान

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'सोने का बिस्कुट कोई। , 'Pralay में रणवीर सिंह के साथ दिखेंगे अमोल गुप्ते, ओटीटी और पैसों पर कही बड़ी बात

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल