भारतीय वायु सेना (IAF) में शामिल होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। वायु सेना ने आज यानी 12 नवंबर 2026 से AFCAT 01/2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके जरिए फ्लाइंग और ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल व नॉन-टेक्निकल) दोनों स्ट्रीम में ऑफिसर पदों पर भर्ती की जाएगी।
इस चक्र में NCC स्पेशल एंट्री और GATE स्कोर एंट्री को भी शामिल किया गया है। ऑनलाइन AFCAT परीक्षा 31 जनवरी 2027 को आयोजित होगी, वहीं चयनित उम्मीदवारों की ट्रेनिंग जनवरी 2028 से शुरू होगी। आवेदन प्रक्रिया 12 नवंबर को सुबह 11:00 बजे से शुरू हो चुकी है, जो 11 दिसंबर को रात 11:30 बजे तक जारी रहेगी।
उम्मीदवार किसी भी अन्य फर्जी लिंक के बजाए सिर्फ आधिकारिक पोर्टल afcat. edcil. co.
in के जरिए ही अप्लाई करें। इसके लिए आवेदन शुल्क 550 रुपये के साथ 18 प्रतिशत जीएसटी तय किया गया है, हालांकि NCC स्पेशल एंट्री के लिए कोई फीस नहीं लगेगी। ध्यान रखें कि 100% सेलेक्शन का दावा करने वाले किसी भी एजेंट या फर्जी वेबसाइटों के झांसे में न आएं।
इस भर्ती का सेलेक्शन प्रोसेस काफी सीधा है। सबसे पहले उम्मीदवारों को ऑनलाइन AFCAT परीक्षा पास करनी होगी। इसमें शॉर्टलिस्ट होने वाले अभ्यर्थी देहरादून, मैसूरु, गांधीनगर, वाराणसी या गुवाहाटी स्थित AFSB सेंटर्स में से अपना स्लॉट चुन सकते हैं।
AFSB स्टेज-I में ऑफिसर इंटेलिजेंस रेटिंग (OIR) और पिक्चर परसेप्शन एंड डिस्कशन टेस्ट (PPDT) होगा। वहीं स्टेज-II में साइकोलॉजिकल टेस्ट, ग्रुप टास्क और इंटरव्यू शामिल हैं। फ्लाइंग ब्रांच के आवेदकों को जीवन में एक बार मिलने वाला कंप्यूटराइज्ड पायलट सेलेक्शन सिस्टम (CPSS) टेस्ट देना होगा, जिसके बाद मेडिकल जांच होगी।
शारीरिक योग्यता में न्यूनतम हाइट ग्राउंड ड्यूटी पुरुषों के लिए 157 सेमी और महिलाओं के लिए 152 सेमी तय है। फ्लाइंग ब्रांच में Su-30 स्ट्रीम के लिए 162 सेमी और अन्य के लिए 157 सेमी हाइट जरूरी है, जिसमें सिटिंग हाइट और पैरों की लंबाई के मानक भी लागू होंगे। आईसाइट के मानक ब्रांच हैं; जैसे मायोपिया अधिकतम −3.
50 D और एस्टिगमैटिज्म +2. 50 D तक मान्य है, हालांकि फ्लाइंग के नियम अधिक सख्त हैं। निर्धारित शर्तों के तहत रिफ्रैक्टिव सर्जरी मान्य है।
आवेदन के दौरान फोटो (100–200 KB), सिग्नेचर (80–150 KB) और अंगूठे का निशान (50–100 KB) के तय साइज में अपलोड करना होगा। पंजीकरण के लिए पोर्टल पर अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल दर्ज कर OTP प्राप्त करें। इसके बाद अपनी व्यक्तिगत जानकारी, पता, शैक्षणिक विवरण और अपनी पसंद की ब्रांच भरें।
तय मानक फोटो, सिग्नेचर और अंगूठे की छाप अपलोड करें और 'Preview' ऑप्शन से सभी डिटेल्स री-चेक करें। अब UPI, क्रेडिट/डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग से फीस देकर फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट निकाल लें। ध्यान रहे कि नाम या जन्मतिथि में गलती, गलत ब्रांच चुनना, धुंधली तस्वीरें अपलोड करना या एक से अधिक फॉर्म भरने जैसी गलतियों से बचें, क्योंकि फाइनल सबमिट के बाद सुधार का मौका नहीं मिलेगा।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं