बुधवार, 18 नवंबर 2026 02:11 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
राजनीति Mathura 7,836 व्यूज

मथुरा बैठक के बाद दिल्ली में चुनावी रणनीति को धार देने की कवायद शुरू, दिल्ली में अमित शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी

DARSH NEWS डेस्क • 18 Nov 2026, 01:04 AM IST
मथुरा बैठक के बाद दिल्ली में चुनावी रणनीति को धार देने की कवायद शुरू, दिल्ली में अमित शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से आगामी यूपी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। योगी आदित्यनाथ ने नितिन नवीन से की मुलाकात (फोटो- नितिन नवीन/x) जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में नीलू रंजन, नई दिल्ली। दो दिन तक प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में दिल्ली में भी मंथन का दौर शुरू हो गया है।

इस सिलसिले में मथुरा की दूसरे दिन की बैठक खत्म करने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की। शाह के आवास पर हुई यह बैठक करीब एक घंटे चली। इसमें भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष भी शामिल हुए।

शाह के आवास पर बैठक के लिए पहुंचने से पहले आदित्यनाथ ने भाजपा अध्यक्ष से उनके आवास पर मुलाकात की। नवीन के आवास पर आदित्यनाथ के साथ हुई बैठक में संतोष भी शामिल हुए। यह बैठक भी करीब एक घंटे चली।

भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों , मथुरा की बैठक मुख्य रूप से चुनाव के मु्द्दे तय करने और कार्यकर्ताओं को चुनावी मोड में लाने की तैयारी पर केंद्रित रही। वहां से भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों को स्पष्ट संदेश देने में सफल रही। लेकिन नितिन नवीन के साथ बैठक में बातचीत मुख्य रूप से पार्टी की अंदरूनी चर्चाओं पर रही।

संगठन में कुछ तार अभी भी ढीले हैं। सरकार और संगठन में सामंजस्य को भी और बेहतर करने पर चर्चा हुई। सूत्रों , अगले कुछ दिनों में भाजपा उत्तर प्रदेश में चुनावी मोड में दिखनी शुरू हो जाएगी।

मथुरा की बैठक के बाद जल्द ही अमित शाह का दौरा शुरू होने वाला है। बताया जा रहा है कि इस महीने शाह दो दिन उत्तर प्रदेश के दौरे पर होंगे। जहां अलग-अलग दो संभागों में स्थानीय पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जमीनी हकीकत का आंकलन करेंगे और उसके अनुरूप चुनावी रणनीति का मंत्र भी देंगे।

इसके बाद दिसंबर के पहले पखवाड़े में उनकी बाकी बचे चार संभागों में भी इसी तरह की बैठक होगी। प्रदेश संगठन को अमित शाह के दौरे के लिए तारीखें तय करने के लिए कहा गया है। भाजपा उत्तर प्रदेश के छह संभागों के लिए अलग-अलग रणनीति पर काम करेगी।

इन छह संभागों के लिए दूसरे राज्यों से छह संगठन मंत्रियों की तैनाती का फैसला लिया जा चुका है। उन्हें तत्काल काम संभालने के लिए कह दिया गया है। भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 20 और अमित शाह की 18 रैलियों की योजना भी बना रही है।

लेकिन जरूरत पड़ने पर इसमें बदलाव भी किया जा सकता है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

चुनावी राज्यों उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में मतदाता संख्या बढ़ी, पंजाब में बदलाव नहीं

राजनीति • अखिल भारतीय

मेकेदातु बांध विवाद पर तमिलनाडु में सियासी घमासान: द्रमुक ने सीएम विजय को घेरा, कहा-सिनेमा की तरह सोलो परफॉर्मेंस नहीं

राजनीति • अखिल भारतीय

अमित शाह के नाम पर '' का फर्जी फ्रंट पेज वायरल, AI की मदद से किए गए हैं तैयार; पड़ताल में खुलासा

राजनीति • अखिल भारतीय

दिल्ली में चल रही उत्तर प्रदेश की मैराथन: नितिन नवीन से मिले सीएम योगी, जल्द होगी अमित शाह से मुलाकात

राजनीति • अखिल भारतीय

कांग्रेस-सपा के बीच सीट बंटवारे पर घमासान, राहुल की नई लिस्ट पर अखिलेश चलेंगे कौन-सी चाल?

राजनीति • अखिल भारतीय

इटली के नेता की ‘वोट चोर’ टिप्पणी वाले वीडियो हटाने की मांग, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

राजनीति • अखिल भारतीय

'हालेबिडु में तोड़फोड़ किसने की?' होयसलेश्वर मंदिर विवाद पर भाजपा का राहुल गांधी को करारा जवाब

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल