शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 03:47 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 18,406 व्यूज

परिसीमन बिल पर YSRCP के बाद DMK भी संसद में NDA को समर्थन देने के लिए तैयार, रखीं दो शर्तें

DARSH NEWS डेस्क • 27 Nov 2026, 01:22 PM IST
परिसीमन बिल पर YSRCP के बाद DMK भी संसद में NDA को समर्थन देने के लिए तैयार, रखीं दो शर्तें

डीएमके ने केंद्र के परिसीमन बिल को समर्थन देने पर सहमति जताई है, लेकिन इसके लिए दो प्रमुख शर्तें रखी हैं। तमिलनाडु के मौजूदा संसदीय प्रतिनिधित्व को बनाए रखना और अगले 25 वर्षों तक सीटों में वृद्धि न करना। डीएमके ने परिसीमन बिल को समर्थन देने की सहमति दी।

तमिलनाडु का मौजूदा संसदीय प्रतिनिधित्व बरकरार रखने की शर्त। अगले 25 वर्षों तक सीटों में वृद्धि न करने की मांग। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

डीएमके ने केंद्र की भाजपा सरकार के प्रस्तावित डिलिमिटेशन बिल का समर्थन करने के लिए सहमति जताई है, लेकिन इसके लिए दो प्रमुख शर्तें रखी हैं। टीओआई , जब हाल ही में भाजपा ने इस मुद्दे पर डीएमके से संपर्क किया, तो पार्टी नेतृत्व ने मांग की कि संसद में तमिलनाडु के प्रतिनिधित्व का मौजूदा प्रतिशत बरकरार रखा जाए और अगले 25 वर्षों तक सीटों की संख्या में कोई बढ़ोतरी न की जाए।

डीएमके के एक वरिष्ठ नेता से पूछा गया कि क्या पार्टी सभी राज्यों में मौजूदा सीटों की संख्या में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी का समर्थन करेगी, तो उन्होंने कहा कि हां, लेकिन इसके लिए विधेयक में 25 साल की फ्रीज और सभी राज्यों के मौजूदा प्रतिनिधित्व प्रतिशत को बनाए रखने का प्रावधान होना चाहिए।

अगर हमने पहले इस विधेयक का विरोध न किया होता, तो शायद हमें यह प्रस्ताव नहीं मिलता। यदि भाजपा इन दोनों मांगों को मान लेती है, तो हमें कुछ खोना नहीं पड़ेगा, बल्कि भविष्य में फायदा ही होगा। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, डीएमके ने पहले परिसीमन का विरोध इसलिए किया था क्योंकि 2027 की जनगणना के आधार पर परिसीमन होने से संसद में तमिलनाडु का प्रतिनिधित्व कम हो सकता था।

एक सूत्र ने बताया कि अगर नए मसौदा विधेयक में यह सुनिश्चित किया जाता है कि तमिलनाडु के प्रतिनिधित्व का प्रतिशत वही रहेगा और नई जनगणना के आधार पर अगला परिसीमन 25 साल बाद ही होगा, तो यह एक उचित समझौता है। यह डीएमके और तमिलनाडु दोनों के लिए फायदेमंद होगा। यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा ने हाल ही में डीएमके से संपर्क किया था, सूत्र ने पुष्टि करते हुए कहा कि हां, उन्होंने संपर्क किया था और हमने उन्हें अपनी मांगें सौंप दी हैं।

लोकसभा में डीएमके के 22 और राज्यसभा में 8 सांसद हैं। पार्टी का हमेशा से यह कहना रहा है कि वह परिसीमन के खिलाफ नहीं है, बल्कि चाहती है कि यह प्रक्रिया सभी पक्षों के लिए निष्पक्ष हो। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'कल दीपथून पर जलेगा दीपक', नाराज SC ने मंदिर ट्रस्ट को किया निलंबित; सुरक्षा के लिए CRPF को निर्देश

खेल समाचार • अखिल भारतीय

परिसीमन विधेयक पर NDA का समर्थन करेगी जगन मोहन रेड्डी की YSRCP, शर्त भी रखी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

टीम से बाहर हुए मोहम्मद सिराज तो भर आईं आंखें? मैदान पर दिखे मायूस, वीडियो हुआ वायरल

खेल समाचार • अखिल भारतीय

तमिलनाडु: TVK विधायक के बाद अब DMK एमएलए पर महिला अधिकारी को प्रताड़ित करने का आरोप, FIR दर्ज

खेल समाचार • Mumbai

मुंबई में बम की धमकी देने वाला निकला तमिलनाडु का टेक इंजीनियर, देशभर में 1500 फर्जी ईमेल भेजने का शक

खेल समाचार • अखिल भारतीय

टूट गया भारत का सपना, एशिया कप सेमीफाइनल में श्रीलंका ने बुरी तरह हराकर किया बाहर

खेल समाचार • अखिल भारतीय

छत्तीसगढ़: रायपुर से चोरी हुए 2 करोड़ के 125 आईफोन बरामद, अंतरराज्यीय गैंग के सदस्य गिरफ्तार

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल