शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 03:47 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
खेल समाचार Mumbai 4,013 व्यूज

मुंबई में बम की धमकी देने वाला निकला तमिलनाडु का टेक इंजीनियर, देशभर में 1500 फर्जी ईमेल भेजने का शक

DARSH NEWS डेस्क • 27 Nov 2026, 08:23 AM IST
मुंबई में बम की धमकी देने वाला निकला तमिलनाडु का टेक इंजीनियर, देशभर में 1500 फर्जी ईमेल भेजने का शक

अमेरिका में काम करने वाले तमिलनाडु के 28 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने बीएमसी, मेट्रो, बीएसई, अदालतों, स्कूलों और अमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी भरे दर्जनों ईमेल भेजे थे। मुंबई को धमकी देने वाला सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार। देशभर में 1500 फर्जी ईमेल भेजने का संदेह।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई पुलिस ने अमेरिका में कार्यरत एक 28 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पहचान की है, जो हाल के दिनों में मुंबई के कई महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाने की धमकी देने वाले दर्जनों ईमेल भेजने के पीछे हो सकता है। मुंबई पुलिस द्वारा दी गई खुफिया जानकारी के आधार पर तमिलनाडु की एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (एटीएस) ने उसे जुलाई में अमेरिका से लौटते समय चेन्नई एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया था।

इन धमकी भरे ईमेल में बीएमसी कार्यालय, मेट्रो स्टेशनों, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज, विभिन्न अदालतों, स्कूलों और अभिनेता अमिताभ बच्चन के बंगले सहित कई प्रमुख संस्थानों पर हमले की धमकी दी गई थी। टीओआई , आरोपी की पहचान तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले के रहने वाले शरत सुब्रमण्यम शंकर के रूप में हुई है।

वह फिलहाल तमिलनाडु पुलिस की हिरासत में है। उस पर पिछले दो वर्षों में देश की विभिन्न एजेंसियों को लगभग 1500 फर्जी धमकी भरे ईमेल भेजने का संदेह है। मुंबई के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उसकी हिरासत मिलने के बाद उससे गहन पूछताछ की जाएगी ताकि धमकियां भेजने के पीछे के असली मकसद का पता लगाया जा सके।

धमकियों की जांच कर रहे मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने शंकर के एक ईमेल से मिले सुराग के आधार पर उससे संपर्क साधा और उसे अपने जाल में फंसाया। अधिकारी के एक सवाल का जवाब देते समय शंकर ने अनजाने में अपनी निजी ईमेल आईडी का इस्तेमाल कर लिया, जबकि उसे यह पता नहीं था कि वह एक पुलिसकर्मी से बात कर रहा है।

पुलिस के लिए उसकी पहचान और जानकारी जुटाने के लिए इतना ही काफी था। यह जानकारी तमिलनाडु पुलिस के साथ साझा की गई, जिसके बाद अमेरिका से लौटते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मुंबई में मिलने वाले हर धमकी भरे ईमेल के बाद तय प्रोटोकॉल के तहत इमारतों को खाली कराना पड़ता था और सुरक्षा कड़ी करनी पड़ती थी।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'कल दीपथून पर जलेगा दीपक', नाराज SC ने मंदिर ट्रस्ट को किया निलंबित; सुरक्षा के लिए CRPF को निर्देश

खेल समाचार • अखिल भारतीय

परिसीमन बिल पर YSRCP के बाद DMK भी संसद में NDA को समर्थन देने के लिए तैयार, रखीं दो शर्तें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

परिसीमन विधेयक पर NDA का समर्थन करेगी जगन मोहन रेड्डी की YSRCP, शर्त भी रखी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

टीम से बाहर हुए मोहम्मद सिराज तो भर आईं आंखें? मैदान पर दिखे मायूस, वीडियो हुआ वायरल

खेल समाचार • अखिल भारतीय

तमिलनाडु: TVK विधायक के बाद अब DMK एमएलए पर महिला अधिकारी को प्रताड़ित करने का आरोप, FIR दर्ज

खेल समाचार • अखिल भारतीय

टूट गया भारत का सपना, एशिया कप सेमीफाइनल में श्रीलंका ने बुरी तरह हराकर किया बाहर

खेल समाचार • अखिल भारतीय

छत्तीसगढ़: रायपुर से चोरी हुए 2 करोड़ के 125 आईफोन बरामद, अंतरराज्यीय गैंग के सदस्य गिरफ्तार

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल