शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 03:47 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 8,292 व्यूज

तमिलनाडु: TVK विधायक के बाद अब DMK एमएलए पर महिला अधिकारी को प्रताड़ित करने का आरोप, FIR दर्ज

DARSH NEWS डेस्क • 27 Nov 2026, 09:20 AM IST
तमिलनाडु: TVK विधायक के बाद अब DMK एमएलए पर महिला अधिकारी को प्रताड़ित करने का आरोप, FIR दर्ज

तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में डीएमके विधायक वसंतम के. कार्तिकेयन पर एक महिला अधिकारी को प्रताड़ित करने का आरोप लगा है, जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। ऋषिवंदियम से डीएमके विधायक वसंतम के.

कार्तिकेयन(फोटो: सोशल मीडिया) डीएमके विधायक वसंतम के. कार्तिकेयन पर मामला दर्ज। महिला अधिकारी को प्रताड़ित करने का आरोप लगा।

कल्लाकुरिची में एक हफ्ते में दूसरा ऐसा मामला। डिजिटल डेस्क, चेन्नई। तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले में एक ही हफ्ते के भीतर किसी विधायक से जुड़ा इस तरह का यह दूसरा मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने गुरुवार को ऋषिवंदियम से डीएमके विधायक वसंतम के.

कार्तिकेयन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन पर तमिलनाडु राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (टीएनएसआरएलएम) की एक महिला अधिकारी को प्रताड़ित करने का आरोप है। थियागदुरुगम पुलिस ने पीड़ित महिला अधिकारी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर विधायक के खिलाफ यह कार्रवाई की है।

टीओआई , यह कथित घटना 18 अक्टूबर को वीराचोझापुरम स्थित जिला कलेक्ट्रेट परिसर में परियोजना निदेशक के कार्यालय में हुई थी। पुलिस ने सथानूर के साउथ स्ट्रीट निवासी विधायक कार्तिकेयन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 79 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से शब्द, इशारा या कृत्य करना), धारा 132 (सरकारी कर्मचारी को उसके कर्तव्य निर्वहन से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) और धारा 351(2) (आपराधिक धमकी) के साथ-साथ तमिलनाडु महिला उत्पीड़न निषेध अधिनियम की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया है।

कल्लाकुरिची से टीवीके विधायक सी. अरुण विग्नेश के खिलाफ मामला दर्ज होने के कुछ ही दिनों बाद सामने आया है। इससे पहले, जिले की एक वरिष्ठ महिला अधिकारी की शिकायत पर कल्लाकुरिची की ऑल-वुमन पुलिस ने यौन उत्पीड़न के एक अलग मामले में विधायक विग्नेश के खिलाफ भी केस दर्ज किया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'कल दीपथून पर जलेगा दीपक', नाराज SC ने मंदिर ट्रस्ट को किया निलंबित; सुरक्षा के लिए CRPF को निर्देश

खेल समाचार • अखिल भारतीय

परिसीमन बिल पर YSRCP के बाद DMK भी संसद में NDA को समर्थन देने के लिए तैयार, रखीं दो शर्तें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

परिसीमन विधेयक पर NDA का समर्थन करेगी जगन मोहन रेड्डी की YSRCP, शर्त भी रखी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

टीम से बाहर हुए मोहम्मद सिराज तो भर आईं आंखें? मैदान पर दिखे मायूस, वीडियो हुआ वायरल

खेल समाचार • Mumbai

मुंबई में बम की धमकी देने वाला निकला तमिलनाडु का टेक इंजीनियर, देशभर में 1500 फर्जी ईमेल भेजने का शक

खेल समाचार • अखिल भारतीय

टूट गया भारत का सपना, एशिया कप सेमीफाइनल में श्रीलंका ने बुरी तरह हराकर किया बाहर

खेल समाचार • अखिल भारतीय

छत्तीसगढ़: रायपुर से चोरी हुए 2 करोड़ के 125 आईफोन बरामद, अंतरराज्यीय गैंग के सदस्य गिरफ्तार

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल