स्मार्ट एयर प्यूरीफायर : एआई और एडवांस सेंसर से पाएं स्वच्छ हवा जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सर्दी की शुरुआत के साथ ही देश के कई हिस्सों में वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक लेवल तक पहुंच जाता है। ऐसे में घर के अंदर की हवा को साफ रखने के लिए एयर प्यूरीफायर की जरूरत भी बढ़ने लगी है।
पहले जहां इन डिवाइस का मुख्य काम हवा में मौजूद धूल और प्रदूषण के कणों को फिल्टर करना था, वहीं अब इनमें कई स्मार्ट फीचर्स भी मिलने लगे हैं। लेटेस्ट एयर प्यूरीफायर में AI तकनीक, रियल टाइम एयर क्वालिटी मानिटरिंग, ऑटो मोड, मोबाइल एप कंट्रोल और स्मार्ट होम कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए जा रहे हैं।
इनकी मदद से एयर प्यूरीफायर कमरे की हवा की गुणवत्ता अपनी सेटिंग्स बदल सकते हैं और जरूरत पड़ने पर सफाई की गति भी बढ़ा सकते हैं। हालांकि सिर्फ नए फीचर्स होना ही किसी एयर प्यूरीफायर को बेहतर नहीं बनाता है। यह जानना भी जरूरी है कि कौन-सा फीचर किस काम आता है और उसका सही तरीके से उपयोग कैसे किया जाए।
एयर प्यूरीफायर में आ रहा AI फीचर इसे पहले से ज्यादा स्मार्ट बना रहा है। सामान्य मॉडल में यूजर को खुद फैन स्पीड या मोड चुनना पड़ता है, जबकि AI आधारित मॉडल आसपास की हवा की क्वालिटी और उपलब्ध डाटा के आधार पर अपने काम करने के तरीके को बदल सकते हैं। उदाहरण के लिए, कुछ एयर प्यूरीफायर में AI प्लस क्लीन फीचर दिया गया है, जो घर के अंदर और बाहर की एयर क्वालिटी से जुड़ी जानकारी का विश्लेषण करके प्रदूषण का अनुमान लगा सकता है।
इसके बाद जरूरत , प्यूरीफिकेशन शुरू करता है। उपयोग का तरीका: अगर आपके एयर प्यूरीफायर में AI मोड उपलब्ध है, तो सबसे पहले उसे मोबाइल एप या डिवाइस के कंट्रोल पैनल से सक्रिय करना होगा। इसके बाद एप में उपलब्ध एयर क्वालिटी और आटोमेशन सेटिंग्स को अपनी जरूरत चुनें।
ध्यान रखें कि AI फीचर का काम और उसे सक्रिय करने का तरीका अलग-अलग कंपनियों के मॉडल में अलग हो सकता है। अब कई एयर प्यूरीफायर में पीएम 2. 5, पीएम 1.
0 और गैस सेंसर दिए जा रहे हैं। इनकी मदद से डिवाइस कमरे में मौजूद प्रदूषण के स्तर की निगरानी करता है। कुछ मॉडल में एयर क्वालिटी को रंगों के जरिए दिखाया जाता है।
आमतौर पर हरा रंग बेहतर हवा, पीला या नारंगी मध्यम स्तर और लाल रंग ज्यादा प्रदूषण का संकेत देता है। हालांकि रंगों का मतलब मॉडल अलग हो सकता है। उपयोग का तरीका: एयर प्यूरीफायर को आन करने के बाद उसके डिस्प्ले या इंडिकेटर पर नजर रखें।
अगर हवा की गुणवत्ता खराब दिख रही है, तो पंखे की गति बढ़ा सकते हैं या आटो मोड चालू कर दें। कुछ मॉडल में पीएम 1. 0 सेंसर और रंगों के जरिए एयर क्वालिटी देखने की सुविधा मिलती है।
मोबाइल एप के जरिए भी कुछ मॉडल में हवा की स्थिति की जानकारी देखी जा सकती है। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं