शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 08:49 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
टेक्नोलॉजी अखिल भारतीय 15,426 व्यूज

वायर वाले ईयरफोन की फिर से होने लगी वापसी, लोग इन्हें फिर से क्यों कर रहे हैं पसंद?

DARSH NEWS डेस्क • 13 Nov 2026, 07:45 PM IST
वायर वाले ईयरफोन की फिर से होने लगी वापसी, लोग इन्हें फिर से क्यों कर रहे हैं पसंद?

वायर वाले ईयरफोन की फिर से बढ़ने लगी सेल जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। कुछ साल पहले मोबाइल फोन यूजर्स गाने या कॉलिंग के लिए वायर वाले ईयरफोन ज्यादा इस्तेमाल करते थे। इसके बाद वायरलेस ईयरबड्स काफी लोकप्रिय हुए।

इसके बाद तो वायर वाले ईयरफोन मार्केट से लगभग गायब हो चुके थे। अब एक बार फिर से लोग वायर वाले ईयरफोन खरीदने लगे हैं। दरअसल, वायरलेस ईयरबड्स भले यूज करने में सुविधाजनक होते थे, लेकिन इन्हें हमेशा चार्ज रखना बड़ी चुनौती होती है।

कॉल या फिर गाने सुनने के दौरान कई बार इनकी बैटरी खत्म हो जाती है। वायर वाले ईयरफोन में ऐसी दिक्कत नहीं है। न बैटरी खत्म होने की टेंशन और न ही बार बार चार्ज करने की दिक्कत, इन्हें सीधे कनेक्ट कर यूज कर सकते हैं।

वायर वाले ईयरफोन्स को लोगों द्वारा पसंद करने की एक प्रमुख वजह इनकी कम की कीमत है। कम बजट में भी अच्छे ईयरफोन मिल जाते हैं। दूसरी ओर, अच्छी क्वालिटी के वायरलेस ईयरबड्स के लिए यूजर्स को ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ते हैं।

ऐसे में कम कीतम में म्युजिक और कॉलिंग के लिए हेंड्सफ्री खोज रहे हैं तो वायर वाले ईयरफोन ज्यादा बेहतर ऑप्शन हैं। इसके साथ ही वायरलेस ईयरबड्स में कई बार ब्लूटूथ कनेक्शन ब्रेक होने जाने पर ये फोन से डिस्कनेक्ट हो जाते है, जिससे यूजर्स को काफी दिक्कत होती है। इस तरह की समस्या वायर ईयरफोन में देखने को नहीं मिलती है।

इसके साथ ही बैटरी और चार्जिंग की समस्या भी वायरलेस ईयरबड्स में ही होती है। गेमिंग के शौकीन और ओटीट पर फिल्में और वेब सीरीज देखने वाले यूजर्स के लिए भी वायर वाले ईयरफोन बेस्ट ऑप्शन हैं। वायरलेस ईयर बड्स में अक्सर लेटेंसी का इश्यू देखने को मिलता है।

कई बार ऐसा होता है कि वायरलेस ईयरबड्स में वीडियो या गेमिंग के दौरान आवाज देर में आती है, जिससे एक्सपीरियंस काफी खराब हो जाता है। वायर वाले ईयरफोन में साउज सीधे कनेक्शन के जरिए ट्रांसफर होती है, जिससे ऐसी दिक्कत नहीं होती है। ऐसा बिलकुल नहीं है कि वायरलेस ईयरबड्स की मांग पूरी तरह से खत्म हो है।

खत्म हो रही है। वायर वाले ईयरफोन की बढ़ती मांग सेल डेटा में देखने को मिल रहा है। मार्केट रिसर्च फर्म Circana के मुताबिक, 2025 में वायर वाले ईयरफोन की बिक्री में 3% की बढ़ोतरी देखने को मिली थी।

पिछले पांस साल में इनमें गिरावट देखने को मिली थी। वहीं, 2026 में वायर वाले ईयरफोन की मांग 20 प्रतिशत बढ़ गई है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

एयर प्यूरीफायर में भी होने लगा AI का इस्तेमाल, कैसे पहले से ज्यादा स्मार्ट होंगे ये डिवाइस?

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

200MP कैमरा के साथ लॉन्च होगा Oppo का नया 5G स्मार्टफोन, MediaTek प्रोसेसर से मिलेगी पावर

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

10,000mAh तक की बैटरी और फास्ट चार्जिंग के साथ आएगी Redmi Note 18 सीरीज, साल के अंत तक हो सकती है लॉन्चिंग

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Vi ने लॉन्च किया 35 रुपये वाला डेटा वाउचर, 28 दिनों के लिए फ्री मिलेंगे OTT सब्सक्रिप्शन

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

7000 mAh बैटरी वाले OnePlus के 5G फोन पर बंपर डिस्काउंट, अमेजन पर मिल रही शानदार डील

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

टीबी के खिलाफ भारत की बड़ी कामयाबी, मौतों में 38 प्रतिशत की कमी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

हाथों में मेहंदी लगने से पहले ही थम गईं सांसें, शादी का आखिरी कार्ड बांटने निकली बेटी की बेंगलुरु में दर्दनाक मौत

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल