गुरुवार, 26 नवंबर 2026 02:44 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
टेक्नोलॉजी अखिल भारतीय 8,994 व्यूज

Ai+ Nova 2 Power Review: कैसा है 16,999 रुपये वाला फोन? 5 पॉइंट्स में समझें

DARSH NEWS डेस्क • 25 Nov 2026, 08:30 PM IST
Ai+ Nova 2 Power Review: कैसा है 16,999 रुपये वाला फोन? 5 पॉइंट्स में समझें

Ai+ Nova 2 Power का 16,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। आइए जानते हैं इस फोन का रिव्यू। Ai+ Nova 2 Power 5G का रिव्यू यहां जानें।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Ai+ भारत में एक नया ब्रांड है, जिसे पिछले ही साल भारत में लॉन्च किया गया। किसी नए ब्रांड के फोन को खरीदने में लोग शुरुआत में काफी झिझकते हैं और ऐसे में रिव्यू ज्यादा जरूरी हो जाता है।

ऐसे में हम यहां आपको इस कंपनी के कुछ समय पहले लॉन्च हुए एक नए मॉडल Ai+ Nova 2 Power का रिव्यू बताने जा रहे हैं। ये फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप और Dimensity 7100 प्रोसेसर जैसे फीचर्स किफायती कीमत में ऑफर कर रहा है। इसकी शुरुआती कीमत 16,999 रुपये है।

ये कीमत 6GB + 128GB वेरिएंट के लिए है। आइए इस फोन का रिव्यू 5 पॉइंट्स में जानते हैं। इस फोन में 6.

75 इंच का डिस्प्ले और बैक प्लास्टिक का है। दूर से देखने पर फोन का लुक काफी अच्छा लगता है। लेकिन, हाथ में लेने पर फील उतना बेहतर नहीं है।

फोन भारी होने के साथ काफी मोटा भी है। यानी ये हाल के सालों का फोन नहीं लगता। इसकी बॉडी करीब 7 साल पुराने फोन्स जैसा फील देती है।

जहां तक डिस्प्ले की बात की बात है तो ये भी केवल HD+ है। ऐसे में कंटेंट को देखने का मजा उतना बेहतर नहीं रहता। साथ ही यहां 3.

5mm हेडफोन जैक भी दिया जा सकता था। हालांकि, अच्छी बात ये है कि इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर्स और पंच होल कैमरे के दिया गया है। आमतौर पर इस कीमत में वाटर ड्रॉप नॉच देखने को मिलता है।

वैसे इस फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर साइड माउंटेड है, जोकि फास्ट है। भले ही फोन की बिल्ड क्वालिटी उतनी बेहतर न हो। अपनी कीमत के हिसाब से ये फोन बेहतर प्रोसेसर यानी MediaTek Dimensity 7100 ऑफर करता है।

हाल में आए फोन्स के हिसाब से ये काफी बेहतर है। आजकल इस कीमत में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर देखने को मिलता है। Dimensity 7100 फोन को कैजुअली चलाने के लिए और नॉर्मल गेमिंग के लिए भी अच्छा प्रोसेसर है।

AI+ के इस फोन में एंड्रॉयड 16 बेस्ड nxtQ OS दिया गया है। अच्छी बात ये है कि फोन में कंपनी के कुछ एप्स के अलावा कोई भी गैरजरूरी एप्स देखने को नहीं मिलते। कस्टमर्स को यहां कोई सिस्टम-लेवल प्रमोशनल Ads भी देखने को नहीं मिलेंगे।

वैसे इस फोन को कोई मेजर OS अपडेट नहीं मिलेगा। फोन को केवल एक साल का सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा। ऐसे में कम से कम इसमें 1 साल का OS अपडेट दिया जा सकता था।

इसमें रियर में 48MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। इस प्राइस ब्रैकेट में आजकल ये कॉम्बिनेशन भी कम ही देखने को मिलता है। साथ ही यहां सेल्फी के लिए 13MP का कैमरा दिया गया है।

आउटपुट की बात करें तो इनडोर और आउटडोर डे-लाइट में कैमरा अच्छा रिस्पॉन्स करता है। फोकस में ठीक तरह से लॉक करता है। हालांकि, पोट्रेट और लो-लाइट में आउटपुट इनकंसिस्टेंट है।

साथ ही रियर कैमरा 30fps पर 2K रेजोल्यूशन तक वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

10,000 mAh बैटरी वाला Realme का नया 5G फोन, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 65W चार्जिंग भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

OPPO F35 Series Review: अब ग्रुप सेल्फी में कोई नहीं रहेगा फ्रेम से बाहर, 50MP कैमरे के साथ मिलती है दमदार बैटरी और शानदार मजबूती

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

6500 mAh बैटरी वाले Motorola के 5G फोन पर डिस्काउंट, 50MP के तीन कैमरे और MediaTek प्रोसेसर

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

लॉन्च से पहले Google Play Store पर डाउनलोड के लिए आया BGMI Air, कंपनी ने शुरू की टेस्टिंग

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Jio का 56 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioHotstar भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

WhatsApp में आया कमाल का फीचर, फोन बंद होने पर भी पहुंचेगा मैसेज, जानिए कैसे

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Airtel के सस्ते रिचार्ज प्लान, बिना डेटा के अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस, कीमत सिर्फ 185 रुपये से शुरू

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल