शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 03:37 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
टेक्नोलॉजी अखिल भारतीय 19,652 व्यूज

10,000 mAh बैटरी वाला Realme का नया 5G फोन, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 65W चार्जिंग भी

DARSH NEWS डेस्क • 26 Nov 2026, 02:00 PM IST
10,000 mAh बैटरी वाला Realme का नया 5G फोन, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 65W चार्जिंग भी

Realme जल्द ही अपना नया फोन Realme 17 Pro लॉन्च कर सकता है, जिसके डिजाइन और संभावित स्पेसिफिकेशन्स सामने आए हैं। इसमें 10,000mAh की बड़ी बैटरी, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 65W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। 10,000 mAh बैटरी वाला Realme का नया 5G फोन, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 65W चार्जिंग भी जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।

Realme जल्द ही अपनी मिड-रेंज स्मार्टफोन सीरीज का एक और नया फोन लॉन्च करने की तैयरी में है। जी हां कंपनी Realme 17 Pro फोन को जल्द ही लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने फिलहाल इस डिवाइस को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन लॉन्च से पहले इसके डिजाइन और कुछ संभावित स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गए हैं।

सामने आए रेंडर्स में डिवाइस का फ्रंट और रियर डिजाइन देखने को मिल रहा है। फोन में 10,000mAh की बड़ी बैटरी भी देखने को मिल सकती है। हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कुछ यूजर्स ने Realme 17 Pro के कथित रेंडर्स शेयर किए हैं।

इन तस्वीरों में फोन का डिजाइन काफी हद तक इसके पिछले मॉडल जैसा लग रहा है। रियर पैनल पर स्क्वायर शेप का कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है। फोन में तीन कैमरा और LED फ्लैश देखने को मिल सकती है।

इसका कैमरा मॉड्यूल OnePlus के कुछ स्मार्टफोन जैसा लग रहा है। डिवाइस में फ्लैट फ्रेम देखने को मिल सकता है। जबकि फ्रंट में सेल्फी कैमरे के लिए पंच-होल कटआउट और चारों तरफ पतले बेजल्स मिलने की उम्मीद है।

हालांकि तस्वीरों में फोन की ब्रांडिंग दिखाई नहीं दे रही है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Realme 17 Pro में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर मिल सकता है।

इतना ही नहीं फोन में 10,000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है, जो 65W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है। डिवाइस में फोटोग्राफी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है जो पिछले मॉडल Realme 16 Pro में बताए गए 50MP सेल्फी कैमरे से कम होगा। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

OnePlus भारत में लॉन्च करेगा सस्ता स्मार्टफोन, फ्लैट पैनल और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से होगा लैस

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Redmi K100 सीरीज का अपकमिंग फ्लैगशिप फोन, Snapdragon 8 Elite Gen 6 और ट्रिपल 50MP कैमरा से होगा लैस

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

डेवलपर्स और क्रिएटर्स के लिए भारत में लॉन्च हुआ HP का पावरफुल AI लैपटॉप, इतनी है कीमत

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

विदेश यात्रा के दौरान इंटरनेट की सुविधा को आसान बनाएगा WhatsApp! जल्द मिल सकता है नया Travel eSIM फीचर

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

झाड़ू-पोछा करने के साथ खुद अपने मॉप को धोकर सुखाएगा भी ये रोबोट! Haier ने भारत में लॉन्च किया नया वैक्यूम क्लीनर

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

गूगल की पारदर्शिता रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: भारत में 65 हजार से ज्यादा कंटेंट आइटम हटाने की मांग

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

HiTech Awards 2026: टेक और ऑटो इंडस्ट्री के दिग्गज रहेंगे मौजूद, विजेता होंगे सम्मानित और इंडस्ट्री ट्रेंड पर होगी चर्चा

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

8,000mAh बैटरी के साथ Vivo लॉन्च करेगा तगड़ा 5G स्मार्टफोन, 144Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा मिल सकती है 90W चार्जिंग

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल